हॉट ऑन वेब

क्या 29 अप्रैल को हो जाएगा दुनिया का महाविनाश? NASA ने बताया पूरा सच

Social Media पर लोगों का दावा 29 अप्रैल को होगा दुनिया का खात्मा NASA ने बताई इस वायरल न्यूज़ की सच्चाई

2 min read
nasaa.jpg

नई दिल्ली। कोरोन वायरस (coronavirus) ने पूरी दुनिया में आतंक मचा रखा है। ये वायरस अब तक 5000 से अधिक लोगों की जान ले चुका है।वहीं पूरी दुनिया में 1 लाख से अधिक लोग इस वायरस के चपेट में हैं। इन सब के बीच एक अफ़वाह भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि आगामी 29 अप्रैल को पूरी दुनिया का विनाश (End of the world) हो जाएगा।

दावा-

दरअसल, सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आगामी 29 अप्रैल यानी एक महिने बाद इस दुनिया से मानव सभ्यता का खात्मा हो जाएगा। वीडियो में बताया जा रहा है कि आगामी 29 अप्रैल (An Asteroid Hit Earth In 29 April 2020) को एक asteroid जिसका लंबाई हिमालय इतनी है वे पृथ्वी से टकरागा और दुनिया खत्म हो जाएगी।

क्या है सच?

ये बात सच है कि 29 अप्रैल, 2020 एक asteroid पृथ्वी से गुजरेगा। लेकिन ये पृथ्वी से करीब 4 मिलियन मील की दूरा से गुजरेगा। नासा (NASA) के मुताबिक, 29 अप्रैल, 2020 को “52768 (1998 OR2)” नाम का एक asteroid पृथ्वी से करीब 4 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा। जिसका पृथ्वी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आपको बता दें ये asteroid 1.8 किमी से 4.1 किमी के अनुमानित व्यास वाला है। जब ये पृथ्वी के करीब से गुजरेगा तब इसकी गति करीब 20,000 मील प्रति घंटे होगी।

निष्कर्ष

“52768 (1998 OR2)” नाम का यह asteroid पृथ्वी से करीब 3.9 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा।यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा की दूरी के मुकाबले लगभग सोलह गुना है। तो ये बात साफ है कि इसका पृथ्वी पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। दुनिया खत्म होने जैसे सारे दावे झूठे हैं।

Updated on:
23 Apr 2020 06:00 pm
Published on:
15 Mar 2020 03:17 pm