हॉट ऑन वेब

100 की स्पीड से महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन, फिर ये नजारा देख लोगों को नहीं हुआ आंखों पर यकीन

100 से ज्यादा की स्पीड में एक ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर गई। इसके बार का नजारा देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।

2 min read
Jun 24, 2018
100 की स्पीड से महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन, फिर ये नजारा देख लोगों को नहीं हुआ आंखों पर यकीन

नई दिल्ली: जिंदगी और मौत इंसान के हाथ में नहीं है। अगर मौत आनी होगी तो घर में बैठे-बैठे भी आ सकती है, लेकिन अगर समय पूरा नहीं हुआ है तो बड़े से बड़ा हादसा भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के नेपानगर से सामने आया है। यहां एक महिला अपने डेढ़ महीन के बच्चे को सीने से लगाकर पटरियों पर लेट गई। तभी सामने से आ रही सौ से ज्यादा की स्पीड में एक ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर गई। इसके बार का नजारा देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।

100 की स्पीड से महिला के उपर से गुजर गई ट्रेन

ये भी पढ़ें

मेरी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है, इसलिए कर रहा हूं आत्महत्या, सिपाही ने खुद को मारी गोली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाहाबाद की रहने वाली एक महिला शनिवार को ट्रेन से मुंबई जा रही थी। वह मध्यप्रदेश के नेपानगर स्टेशन पर उतर गई और अपने डेढ़ महीने के बेटे को सीने से लगाकर ट्रैक पर लेट गई। इसी दौरान सामने से आ रही पुष्पक एक्सप्रेस 100 की स्पीड में महिला के ऊपर से गुजर गई।

लोगों ने अपनी आंखों पर नहीं हुआ यकीन

जब ट्रने महिला और उसके बच्चे के उपर से गुजरी तो स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। लोगों चिल्लाने लगे, लेकिन ट्रेन गुजरते ही जो नजारा दिखा उसपर लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। दरअसल, महिला को हल्की सी खरोंच तक नहीं आई थी। वह सही—सलामत थी। तुरंत जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई।


महिला ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

जीआरपी के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके पति ने उसे तलाक दे दिया है। वह कई दिनों से काफी तनाव में थी, इसलिए उसने अपने बच्चे के साथ अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया। वह अपने बच्चे के साथ ट्रेन के नीचे आकर जान देने जा रही थी, लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें

सालों बाद भी यहां अपने लापता पति को तलाश रही है पत्नी, लोगों ने जब देखा तो उड़े उनके होश
Published on:
24 Jun 2018 11:29 am
Also Read
View All