
सोशल मीडिया के इस दौर में तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनमें लोग दूसरे लोगों के साथ बुरा बर्ताव भी करते हैं। ऐसे लोग दूसरे लोगों की परवाह किए बिना उनके साथ बदसलूकी करते हैं। ऐसा करने के लिए कई लोग तो हाथ-पैर चलाने से भी पीछे नहीं हटते। पर ऐसे लोगों को अक्सर ही सबक भी मिलता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक ऐसी महिला के साथ जो एक शख्स के साथ बदसलूकी करते हुए उसको न सिर्फ लात मारती है, बल्कि उस पर थूक भी देती है।
महिला ने शख्स को मारी लात और फिर उस पर थूका
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पुराना वीडियो फिर से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक महिला एक शख्स को पहले लात मारती है और फिर उस पर थूक देती है। महिला के ऐसा करने की क्या वजह रही, इस वीडियो में नहीं दिखाया गया।
शख्स ने सिखाया सबक
महिला की बदसलूकी को शख्स चुपचाप नहीं शता और उसे कभी न भूलने वाला सबक सिखा देता है। शख्स महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचकर जोर से ज़मीन पर गिरा देता है।
इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।