हर महिला को सजना-संवरना कर रहना अच्छा लगता है। सुंदर दिखने के लिए कुछ महिलाएं अपने घर पर ही तैयार होती है तो कोई ब्यूटी पार्लर या सैलून जाती है। लेकिन कई बार सुंदर दिखने की उनके कीमत भी चुकानी पड़ती है। एक ऐसा ही मामला ब्राजील की महिला के साथ हुआ है।
हर महिला को सजना-संवरना कर रहना अच्छा लगता है। सुंदर दिखने के लिए कुछ महिलाएं अपने घर पर ही तैयार होती है तो कोई ब्यूटी पार्लर या सैलून जाती है। लेकिन कई बार सुंदर दिखने की उनके कीमत भी चुकानी पड़ती है। एक ऐसा ही मामला ब्राजील की महिला के साथ हुआ है। यह महिला खूबसूरत दिखने के चक्कर में अंधी हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला नकली पलकें लगवा रही थी इस दौरान गलती से गोंद उसकी आंखों में गिर गया। इसके बाद महिला को अब दिखना बंद हो गया है। हालांकि उन्होंने डॉक्टर से भी संपर्क किया है लेकिन महिला को उस आंख से दिखाई नहीं दे रहा है।
दूसरी आंख से भी कम आ रहा है नजर
ब्राजील के पोर्टो वेलहो में एक महिल नकली पलकें लगवाने के लिए ब्यूटी सैलून गई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, 41 साल की महिला का कहना है कि जिस गोंद से उनकी आंखों पर नकली पलकें चिपकाई जाने वाली थी, गलती से वह गोंद एक आंख में गिर गया। इस घटना के बाद अब महिला को एक आंख की बिल्कुल भी दिखना बंद हो गया है। जबकि दूसरी आंख से भी उसे कम नजर आ रहा है। महिला ने अपने चेहरे की फोटो शेयर इस हादसे के बारे में बताया है।
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
एक इंटरव्यू में महिला ने बताया कि इसी जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों दे दी है। उन्होंने कहा कि सैलून की ब्यूटीशियन ने उनकी आंखों में गोंद गिरा दिया था। इसके बाद उनको आंखों बहुत तेज दर्द हुआ। जब दर्द कम नहीं हुआ तो वह क्लिनिक गई। उन्होंने क्लिनिक के स्टाफ के बताया दाहिनी आंख से कुछ भी नजर आ रहा है। वहीं बाई आंख से भी धूंधला दिख रहा है। इस मामल में महिला की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। जल्द ही वह एक्शन लेने के लिए कोर्ट का रास्ता चुनने वाली है।