हॉट ऑन वेब

महिला को ऐसे मोजे पहनना पड़ा भारी, पति का दिमाग हुआ खराब कर दिया हमला फिर…

हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने ऐसे मोजे पहन लिए कि जिससे उसकी जान पर बन आई।

2 min read
Dec 31, 2018
महिला को ऐसे मोजे पहनना पड़ा भारी, पति का दिमाग हुआ खराब कर दिया हमला फिर...

नई दिल्ली। माना की ज़माना मॉडर्न है, लोग अलग दिखने के लिए कुछ भी पहनने को स्वतंत्र हैं खासकर महिलाएं लेकिन जब बात फैशन की आती है तो वे कुछ ऐसा करना चाहती हैं जैसा किसी ने नहीं किया हो। सर्दियों का मौसम है लोग अपने पैरों को गर्म रखने के लिए मोजे पहनते हैं। हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने ऐसे मोजे पहन लिए कि जिससे उसकी जान पर बन आई। आपने सुना होगा कि कई लोग एनिमल प्रिंट के कपड़े पहनने का शौक रखते हैं लेकिन ऐसे कपड़े कभी-कभी आपके लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ ऑस्ट्रेलिया में रह रही इस महिला के साथ। इस महिला ने सांप जैसे दिखने वाले स्टॉकिंगस पहन लिए। ऐसा पहली बार था जब इस महिला ने इस तरह के स्टॉकिंगस पहने हों। महिला का पति जब घर आया तो उसकी नज़र अचानक उसकी पत्नी के पैरों पर गई। महिला के पति ने बिना सोचे समझे बेस बॉल बैट उठाया और महिला के पैरों को सांप समझकर उस पर ज़ोरदार वार कर दिया। इसके बाद क्या हुआ होगा यह तो आप समझ ही सकते हैं।

महिला के पति को जब तक कुछ समझ आता तब तक उसकी पति बुरी तरह से घायल हो चुकी थी। महिला ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगी तब शख्स को समझ आया कि उससे अनजाने में कितनी बड़ी भूल हो गई है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि महिला ने जो स्टॉकिंगस पहने हैं वे कितने डरावने हैं इसे देख किसी को भी डर लग जाए। एक नज़र में इन स्टॉकिंगस को देख कोई भी इसे असली सांप ही समझेगा। महिला को चोट लगने के बाद उसका पति उसे अस्पताल ले गया जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के साथ हुई इस घटना के बारे में महिला ने खुद यह बात सोशल मीडिया पर शेयर की। लोगों ने महिला की पोस्ट को शेयर करते हुए बताया कि फैशन कभी-कभी कैसे भारी पड़ जाता है यह उसका उदाहरण है। महिला के साथ हुई इस घटना से यह समझ आता है कि किसी भी महिला को स्टाइलिश दिखने के लिए कपड़े चुनने में सावधानी बरतनी चाहिए।

Published on:
31 Dec 2018 09:57 am
Also Read
View All