हॉट ऑन वेब

World Lion Day: शेर न तो जंगल का राजा हैं, न वो अकेले शिकार करता है!

वैसे शेर को जंगल का राजा (jungle king lion) कहा जाता है लेकिन सच तो ये है कि शेर पेड़ों से घिरे जंगल में रहता ही नहीं है। आज World lion Day के मौके पर हम आपको शेर से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य बताएंगें।  
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2020, 6:07 PM IST
World Lion Day: lion is not the king of the jungle
World Lion Day: lion is not the king of the jungle

World Lion Day2020 : हर साल 10 अगस्त को दुनियाभर में विश्व शेर दिवस (World Lion Day)मनाया जाता है। ये दिन शेरों क संरक्षण के लिए मनाया जाता है। वैसे शेर को जंगल का राजा (jungle king lion) कहा जाता है लेकिन सच तो ये है कि शेर पेड़ों से घिरे जंगल में रहता ही नहीं है। आज World lion Day के मौके पर हम आपको शेर से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य बताएंगें।

बचपन में हमें कहानियों में बताया गया है शेर जंगल का राजा होता है लेकिन शेरों (Lion) के लिए यह उपाधि सच नहीं है। 'जंगल के राजा' की उपाधि भ्रामक है, क्योंकि शेर असल में जंगल में नहीं रहते ना शेरों मे कोई राजा होता है। दरअसल, शेर (Lion) बड़े पेड़ों वाले जंगलों में नहीं बल्कि झाड़ियों में, लंबी घास के विशाल मैदानों में, सवाना में और चट्टानी पहाड़ियों पर रहते हैं।

शेर को जंगल का राजा कहे जाने की वजह अनुवाद में ग़लती है। जी हां, असल में अंग्रेजी का 'जंगल' (Jungle) शब्द हिंदी के 'जंगल' (Jangle) शब्द से लिया गया है। हिंदी में जंगल का मतलब होता है कि ऊसर या बंजर भूमि। लेकिन अंग्रेजी में जंगल का मतलब होता है पेड़ों से हरी भरी जगह।

जंगल के राजा (jungle king lion) के अलावा शेर (Lion) को लेकर एक और कहावत बहुत फेमश है। अक्सर आपने सुना होगा ‘झुंड में तो कुत्ते आते हैं, शेर अकेला शिकार करता है’ लेकिन ये दोनों बात पूरी तरह से गलत है। शेर कभी अकेले नहीं घूमते। वे आम तौर पर 10 या 15 के समूह में रहते हैं, जिसे प्राइड्स (झुंड) कहा जाता है। रही शिकार की बात तो शेर शिकार बहुत कम करते हैं। करीब 85-90% शिकार का काम शेरनी करती है जबकि नर शेर सीमा पर नजर रखते हैं और झुंड की रक्षा करते हैं।

Published on: