
सांप को एक खतरनाक जानवर माना जाता है। पर अगर सांप दुनिया का सबसे लंबा सांप हो तो यह डरावना भी बन जाता है। रेटिकुलेटेड पाइथन (Reticulated Python) अजगर की एक प्रजाति होती है। रेटिकुलेटेड पाइथन को दुनिया का सबसे लंबा सांप माना जाता है। इस सांप की लंबाई 16-20 फीट तक होती है। इस सांप का वज़न 75 किलोग्राम तक हो सकता है। यह काफी खतरनाक सांप होता है। पर हाल ही में इस सांप ने कुछ ऐसा किया जिससे इसके खतरनाक होने का उदाहरण पेश होता है।
शिकार के लिए लांघी दीवार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक रेटिकुलेटेड पाइथन नज़र आ रहा है। वीडियो में इस खतरनाक सांप ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स भी दंग रह गए। इस सांप ने अपने शिकार के लिए एक ऊँची दीवार को भी लाँघ दिया।
कहाँ का है वीडियो?
सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वीडियो म्यांमार का है। इसे सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर सभी इस सांप को बेहद ही खतरनाक बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Optical Illusion: तस्वीर में छुपा है चूज़ा, 10 सेकंड में ढूंढ लिया तो मान जाएंगे कि आप हैं जीनियस