हर किसी को अलग अलग शौक होता है। किसी को जानवर पालने का शौक है तो किसी को खूबसूरत पौधे लगाना पसंद है। खूबसूरत पौधे हर किसी को आकर्षित करते है। कई बार लोग इनको छूकर देखना चाहते है। इस दौरान इंसान को काफी महंगा साबित होता है।
नई दिल्ली। हर किसी को अलग अलग शौक होता है। किसी को जानवर पालने का शौक है तो किसी को खूबसूरत पौधे लगाना पसंद है। खूबसूरत पौधे हर किसी को आकर्षित करते है। कई बार लोग इनको छूकर देखना चाहते है। इस दौरान इंसान को काफी महंगा साबित होता है। जी हां, खूबसूरत दिखने वाले फूलों के पौधे किसी जान भी जा सकती है। आज आपको बताने जा रहे है कि कुछ पौधे बहुत जहरीले होते है। ऐसे पौधो से दूर रहने में ही भलाई है। इनमें से सांप से भी ज्यादा जहर होता है। अगर कोई गलती से छू ले तो उसको अपनी जान गवानी पड़ सकती है।
किलर ट्री
आमतौर पर कहा जाता है कि पेड़-पौधे प्रर्यावण और इंसान के लिए काफी फायदेमन होते है। इंसानों को इन पौधों से साफ हवा मिलती है। इतना ही नहीं इंसानों को प्राण वायु यानी ऑक्सीजन भी देते है। बहुत कम लोग जाते है ऑक्सीजन देने वाले ये पौधे इंसान की जान भी ले सकते है। ऐसे पौधे किलर ट्री के नाम से जाने जाते है। आम बोलचाल में इसे जाइंट होगवीड भी कहते है। ये पौधा काफी खतरनाक है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जाइंट होगवीड गाजर की प्रजाति है। इसका वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है।
फफोले के साथ तेज जलन
हरकिलम मेंटागेजिएनम पौधा बहुत जहरीला होता है। अगर कोई इसे गलती से छू ले तो उसके हाथ में फफोले हो जाते हैं। साथ ही हाथ में तेज जलन के साथ काफी दर्द होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे के अंदर सेंसआइजिंग फूरानोकौमारिंस नाम का केमिकल मौजूद है, जो इंसान के लिए बहुत घातक होता है। ये पौधे ज्यादातर न्यूयार्क, पेंनसेल्वेनिया, ओहियो, मेरीलैण्ड, वाशिंगटन, मिशिगन और हेम्पशायर में मिलते हैं
जा सकती है आंखों की रोशनी
दिखने में यह पौधे बहुत ही सुंदर नजर आते है। लेकिन कोई इनको गलती से छू ले तो दो दिनों के अंदर ही इंसान के शरीर पर गलत प्रभाव डालते है। ऐसा कहा जाता है कि इन पौधों में सांप से भी ज्यादा जहरील होता है। कई बार यह यह किसी की जान भी ले सकते है। इनको छूने से पूरी बॉडी में जलन होने लगेगी। साथ ही अगर इसे छूने के बाद कोई आंखें छू ले तो आप अंधे भी हो सकते हैं।