हुबली

दादावाड़ी में आमसभा, अमर ध्वजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

हुब्बल्ली। दादावाड़ी के प्रांगण में श्रीजैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संघ की आमसभा आयोजित हुई। इसमें दादावाड़ी की 13वीं वर्षगांठ एवं आगामी अमर ध्वजा महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर कार्यक्रम क
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 5:43 PM IST
Hubli News

हुब्बल्ली। दादावाड़ी के प्रांगण में श्रीजैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संघ की आमसभा आयोजित हुई। इसमें दादावाड़ी की 13वीं वर्षगांठ एवं आगामी अमर ध्वजा महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

महोत्सव के तहत मुख्य अमर ध्वजा मुथा वागमल भूराजी बाफना परिवार, नाकोड़ा भैरव ध्वजा चंपालाल हिम्मतमल केसाजी परिवार तथा पद्मावती माता की ध्वजा हरकचंद भीमाजी कटारिया परिवार की ओर से चढ़ाई जाएगी। दो दिवसीय आयोजन में 22 दिसंबर को अष्टप्रकारी अभिषेक तथा 23 दिसंबर को सतरभेदी पूजा और अमर ध्वजा महोत्सव होगा। आयोजन के लिए सुरेश बाफना को संयोजक नियुक्त किया गया।

समाज की प्रतिभाओं का अभिनंदन

आमसभा के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले समाजबंधुओं का सम्मान किया गया। भारतीय जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर गौतम बाफना का जोमतराज रांका, प्रकाश छाजेड़, बाबूलाल संकलेचा, मफतलाल लूंकड़ और जसराज ओस्तवाल ने अभिनंदन किया।

ऑल इंडिया सिवाना जैन ऑर्गनाइजेशन का अध्यक्ष बनने पर सिवांची ओसवाल जैन संघ के अध्यक्ष अशोक कानुंगा का मोहनलाल कांकरिया, लालचंद टिमरेचा, लूणकरण वडेरा, मनोहर मालू, रमेश बागचार और प्रकाश संकलेचा ने सम्मान किया।

हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के प्रतिष्ठित धीमंत पुरस्कार से सम्मानित होने पर प्रकाश बाफना का शांतिलाल ओसवाल, ललित गुलेचा, प्रवीण लूंकड़ और श्रीपाल बाफना सहित समाजबंधुओं ने अभिनंदन किया। वहीं, श्री सिवांची ओसवाल जैन संघ का सिवांची रत्न पुरुष-2026 सम्मान प्राप्त करने पर रमेश बाफना का प्रकाश लूंकड़, कल्पेश कांकरिया, गौतम बाफना, संदीप बाफना, देव चौधरी और पारस कवाड़ ने सम्मान किया।

समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान पर जोर

सभा में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ समाज के सर्वांगीण विकास पर विचार-विमर्श हुआ। आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों के उत्थान, जरूरतमंदों को सहयोग, सामूहिक विवाह आयोजन तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

अंत में अमर ध्वजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी समाजबंधुओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। सभा में उत्तम कानुंगा, शांतिलाल सुराना, हेमंत चोपड़ा, कल्पेश तातेड, सुरेश कवाड़, मूलचंद जीरावला, भरत विनायकिया सहित दादावाड़ी जैन सेवा संगठन, दादावाड़ी जैन युवा संगठन और खरतरगच्छ महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

Updated on:
27 Nov 2026, 5:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
15 नवंबर को मनाई जाएगी हूगार मादय्या जयंती, प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी करेंगे उद्घाटन

हुब्बल्ली में सजेगा बॉडीबिल्डिंग का मंच, 6 और 7 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में मिस्टर एंड मिस कर्नाटक चैंपियनशिप

राजस्थानी वेशभूषा में सजेगा राजपूत समाज, 15 नवंबर को दीपावली स्नेह मिलन

शांति निकेतन स्मैशफेस्ट-2026 शुरू, दो दिन होंगे रोमांचक मुकाबले; मुख्य अतिथि ने खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाने पर दिया जोर

हुब्बल्ली में प्रवासी राजस्थानियों ने परंपरा और उल्लास के साथ मनाई दीपावली, घरों से प्रतिष्ठानों तक हुई लक्ष्मी पूजा