हुबली

हरित प्रदेश अभियान: राजस्थान पत्रिका की पहल से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधरोपण के साथ देखभाल का भी लिया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने और लोगों को हरियाली से जोडऩे के उद्देश्य से राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत बुधवार सुबह देशपांडे नगर स्थित गार्डन में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रवासी समाज के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा कुंभकोणम प्लॉट गार्डन डेवलपमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
2 min read
राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत देशपांडे नगर गार्डन में पौधरोपण करते प्रवासी समाज के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक।
राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत देशपांडे नगर गार्डन में पौधरोपण करते प्रवासी समाज के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक।

खास अवसरों पर लगाएं पौधे
कुंभकोणम प्लॉट गार्डन डेवलपमेंट एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट सीबीएल हेगड़े ने कहा कि पौधरोपण से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। लोग जन्मदिन और अन्य समारोहों पर बड़े-बड़े होटलों में कार्यक्रम आयोजित करते हैं, लेकिन यदि उसी अवसर पर एक पौधा लगाया जाए तो उसका लाभ आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि इच्छाशक्ति हो तो हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकता है। हेगड़े ने बताया कि एसोसिएशन पिछले करीब 20 वर्षों से इस गार्डन के विकास और रखरखाव में जुटा हुआ है। यहां सैकड़ों पौधे लगाए जा चुके हैं और उनकी नियमित देखभाल भी की जाती है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल रही हैं।

अधिकाधिक पौधरोपण की शपथ
गोलिया चौधरियान निवासी सामाजिक कार्यकर्ता किशोर पटेल ने उपस्थित लोगों को अधिकाधिक पौधरोपण की शपथ दिलाते हुए कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का संतुलन बनाए रखते हैं। इन्हीं से हमें शुद्ध हवा, स्वच्छ वातावरण और जीवनदायिनी ऊर्जा मिलती है। उन्होंने सभी से अपील की कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य खुशी के अवसरों को पौधरोपण से जोड़ें। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया। आज लगाया गया एक पौधा, आने वाली पीढिय़ों के लिए जीवन का आधार बन सकता है। हम हर खुशी के अवसर को पौधरोपण से जोड़कर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें। उन्होंने अपने पुत्र अशोक पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधे उपलब्ध करवाए। परिवार की ओर से हर वर्ष जन्मदिन जैसे शुभ अवसर को पौधरोपण से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है। पिछले वर्षों में लगाए गए पौधे अब बड़े होकर छाया और हरियाली प्रदान कर रहे हैं।

प्रकृति की रक्षा के लिए आगे आएं
जोधपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता केवल लूंकड़ ने कहा कि प्रकृति की रक्षा केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सबसे सरल और प्रभावी कदम है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पी.जी. पवार ने कहा कि संस्था आगे भी गार्डन के संरक्षण और विकास के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाती रहेगी। उनका उद्देश्य इस स्थान को हरियाली और पर्यावरण जागरूकता का आदर्श केंद्र बनाना है। राजस्थान पत्रिका हुब्बल्ली के संपादकीय प्रभारी अशोक सिंह राजपुरोहित ने कहा कि पौधा लगाना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी उसकी देखभाल करना है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले तो शहरों की तस्वीर बदल सकती है।

कई गणमान्य लोग थे उपस्थित
इस अवसर पर दिलीप कोठारी, देवेन्द्र डोशी, विक्रम कोठारी, दौलतराम संकलेचा, विष्णु सौलापुरकर, भंवरसिंह राजपुरोहित, केवल पटेल, लालाराम, परकाराम सोलंकी, भगाराम, महेन्द्र, नरेश, अशोक पटेल, भगाराम पटेल, प्रवीण पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Published on:
24 Jun 2026 01:13 pm
Also Read
View All
सतीश जारकीहोली के रिश्तेदार और आबकारी अधिकारी मंजूनाथ के ठिकानों पर ईडी का छापा, कई दस्तावेज खंगाले

राजस्थान रूट की सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में संशोधन, 25 जुलाई से लागू होंगे नए टाइम, बेलगावी स्टेशन पर बदलेगा आगमन-प्रस्थान समय

अब कन्नड़ बोलना होगा आसान: हिंदी भाषियों के लिए राजस्थान पत्रिका एवं श्री जैन राजस्थानी विद्या प्रचारक मंडल की निशुल्क स्पोकन कन्नड़ क्लास

संगीत के सुरों से गूंजा पुरुषोत्तम दास टंडन सभागार, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा

karnataka कांग्रेस रैली के ट्रैफिक जाम ने छीना NEET री-एग्जाम का मौका, 2 मिनट की देरी से तीन छात्राओं को नहीं मिला प्रवेश