
समारोह के तहत सुबह 9.30 बजे बाबा रामदेव की आरती और दोपहर 12 बजे से प्रसादी का आयोजन होगा। इस अवसर पर समाजबंधु एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देंगे और आपसी मेल-मिलाप के साथ त्योहार की खुशियां साझा करेंगे। समाज के सचिव रिड़मलसिंह सोलंकी सिवाना ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस स्नेह मिलन का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देना है। समारोह के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति एवं परंपराओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
नई कार्यकारिणी गठित
राजस्थान राजपूत समाज संघ की नई कार्यकारिणी में नेपालसिंह महेचा नौसर को अध्यक्ष बनाया गया है। किशनसिंह भाटी झिनझिनयाली, सुमेरसिंह बालौत गुड़ा बालोतान एवं लाखसिंह राठौड़ धानसा उपाध्यक्ष होंगे। रिड़मलसिंह सोलंकी सिवाना को सचिव तथा शैतानसिंह खींची मोकलसर, खुमानसिंह भायल पादरड़ी कला एवं मदनसिंह देवड़ा बग को सह सचिव बनाया गया है। अमरसिंह खींची वरिया को कोषाध्यक्ष तथा राणसिंह दहिया कोमता, नारायणसिंह भाटी भालीखाल एवं महेन्द्रसिंह गोगादे राठौड़ साडन को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सलाहकार सदस्य
इसके साथ ही जालमसिंह देवड़ा सवराटा, परबतसिंह खींची वरिया, नरपतसिंह बालोत पचानवा, हड़मतसिंह भायल खण्डप, खेतसिंह गोगादे राठौड़ साडन, कालूसिंह चौहान निम्बोल, भवानीसिंह राठौड़ भंवरानी, सांगसिंह महेचा नौसर, गणपतसिंह ध्वेचा राठौड़ सांगाना एवं अरविन्दसिंह सोढ़ा बिठूजा सलाहकार सदस्य बनाए गए हैं।