
समारोह में श्री जैन राजस्थानी विद्या प्रचारक मंडल (एसजेआरवीपी मंडल) के चेयरमैन भंवरलाल सी. जैन लक्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। खेल जीवन में अनुशासन, धैर्य और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं। हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना और निरंतर प्रयास है। शैक्षणिक संस्थानों को विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने चाहिए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।
'टू स्पोर्ट्स, वन बैटलफील्ड' थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दो खेलों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। आयोजन शांति निकेतन पीयू एवं बीकॉम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वेणकन्ना हुग्गी, एचओडी नैन्सी पी. तथा कार्यक्रम समन्वयक प्रो. शिवयोगी केरुडी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। विद्यार्थी समन्वयक के रूप में सार्थक कदम एवं दर्शन अमरावती सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने विद्यार्थियों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में भाग लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।