हुबली

राज्य स्तरीय प्रतिभा पुरस्कार 23 अगस्त को, एसएसएलसी और पीयूसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान

अखिल कर्नाटक ब्राह्मण महासभा एवं बेंगलूरु की सप्तर्षि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 23 अगस्त को हुब्बल्ली में प्रतिभा पुरस्कार-2026 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे हुब्बल्ली (कर्नाटक) के भवानीनगर स्थित राघवेंद्र स्वामी कल्याण मंडप के सुजयेन्द्र सभागृह में होगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 की एसएसएलसी एवं पीयूसी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक जिले से एसएसएलसी और पीयूसी के प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
less than 1 minute read
प्रतिभा पुरस्कार समारोह की जानकारी देते आयोजक।
प्रतिभा पुरस्कार समारोह की जानकारी देते आयोजक।

प्रदेशभर के जिलों से पहुंचेंगे विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। हुब्बल्ली के उद्यमी एच.एन. नंदकुमार और गोविंद जोशी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिवमोग्गा के सरकारी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. एन.एस. रविश प्रेरणादायक संबोधन देंगे। अखिल कर्नाटक ब्राह्मण महासभा के राज्य अध्यक्ष एस. रघुनाथ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। आयोजकों के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों से विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हुब्बल्ली पहुंचेंगे। पहली बार हुब्बल्ली में राज्यस्तरीय प्रतिभा पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां का संचालन
महासभा पिछले 52 वर्षों से राज्य में कार्यरत है और ब्राह्मण समाज के समग्र विकास के लिए विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां संचालित कर रही है। संस्था की ओर से प्रतिवर्ष प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता तथा जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जाता है। महासभा का उद्देश्य समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना और प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में प्रतिभा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Updated on:
21 Aug 2026 09:07 pm
Published on:
21 Aug 2026 09:06 pm
Also Read
View All
राजस्थान से कर्नाटक तक गूंज रही मारवाड़ी भजनों की मिठास, श्रावण-भाद्रवा में रोज शाम जुटती हैं राजस्थान मूल की महिलाएं

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर 16 स्कूलों के 500 विद्यार्थियों की अंतरविद्यालयी अंतरिक्ष प्रतियोगिता: हुब्बल्ली में 23 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले, पांच आयु एवं कक्षा वर्गों में होंगे मुकाबले

हुब्बल्ली में नाग पंचमी पर गूंजे नाग देवता के जयकारे, प्रवासी महिलाओं ने की विशेष पूजा

परदेस में भी दिल राजस्थान का: हुब्बल्ली में 80 बच्चों ने तिरंगे संग सहेजी अपनी संस्कृति

नंगे पांव 3,000 किमी की आस्था यात्रा, साइकिल पर रामदेवरा की ओर बढ़ रहे 22 श्रद्धालु