हुबली

जीतो हुब्बल्ली चैप्टर के दो साल बेमिसाल, 125 कार्यक्रमों के साथ सात राष्ट्रीय सम्मान, श्रीरक्षा उचिला की संगीत प्रस्तुति ने बांधा समां

जीतो हुब्बल्ली चैप्टर फाउंडेशन के 2024-26 के दो वर्षीय कार्यकाल के सफल समापन पर ‘2 साल बेमिसाल’ समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चैप्टर की दो साल की उपलब्धियों को साझा करने के साथ सदस्यों, उनके परिवारों और सहयोगियों के योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जीतो सदस्यों के साथ उनके परिवार भी शामिल हुए। चेयरमैन अनिल कुमार जैन और मुख्य सचिव प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में चैप्टर ने दो वर्षों में 125 कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें तीन राष्ट्रीय, 10 जोनल और 112 चैप्टर स्तर के कार्यक्रम शामिल रहे। इस दौरान 15 नए संरक्षक, 20 यूथ विंग सदस्य और 10 लेडीज विंग सदस्य चैप्टर से जुड़े। चैप्टर को राष्ट्रीय स्तर पर सात सम्मान एवं मान्यताएं भी प्राप्त हुईं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2026, 10:01 PM IST
जीतो हुब्बल्ली चैप्टर फाउंडेशन के दो साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में स्मारिका का विमोचन करते अतिथि।
जीतो हुब्बल्ली चैप्टर फाउंडेशन के दो साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में स्मारिका का विमोचन करते अतिथि।

स्मारिका में दो साल की गतिविधियों का संकलन

समारोह में जीतो हुब्बल्ली चैप्टर फाउंडेशन के 2024-26 कार्यकाल की स्मारिका का विमोचन किया गया। इसमें दो वर्षों के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को संकलित किया गया है। स्मारिका का विमोचन सलाहकार बोर्ड के सदस्यों भंवरलाल सी. जैन, प्रकाश कोठारी, पूरन नाहटा और महेंद्र पालघोता की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर अनिल कुमार जैन, प्रवीण चौधरी, गीता छेड़ा, स्वीटी भंसाली, अक्षय बगरेचा, नीरव मोमाया, कविता बाफना और इंदिरा बागमार मौजूद रहे।

परिवारों के सहयोग को भी सराहा

समारोह की शुरुआत चेयरमैन अनिल कुमार जैन और मुख्य सचिव प्रवीण चौधरी के परिवारों के प्रति उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करने के साथ हुई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में पदाधिकारियों के साथ उनके परिवारों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। इसके बाद पुरस्कार एवं सम्मान समारोह हुआ। चैप्टर की विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। उनके समर्पण और सहभागिता को चैप्टर की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण बताया गया।

सहयोगी संस्थानों का सम्मान

जीतो हुब्बल्ली चैप्टर की गतिविधियों में सहयोग देने वाले संस्थानों और सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें मीडिया संस्थानों के अलावा एसटी भंडारी ट्रस्ट, प्रवेश मलानी फोटोग्राफी एंड फिल्म्स, रेनबो एड्स, पिक्सेल स्टूडियो और स्पिटेल शामिल रहे। आयोजकों ने इनके सहयोग के लिए आभार जताया।

श्रीरक्षा उचिला की प्रस्तुति ने बांधा समां

चेयरमैन अनिल कुमार जैन ने अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। मुख्य सचिव प्रवीण चौधरी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए दो वर्षीय कार्यकाल में सदस्यों और उनके परिवारों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन प्रसिद्ध गायिका श्रीरक्षा उचिला की विशेष संगीत प्रस्तुति के साथ हुआ। उनकी प्रस्तुति ने सदस्यों और परिवारों का उत्साह बढ़ाया।

Updated on:
28 Sep 2026, 10:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
15 नवंबर को मनाई जाएगी हूगार मादय्या जयंती, प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी करेंगे उद्घाटन

हुब्बल्ली में सजेगा बॉडीबिल्डिंग का मंच, 6 और 7 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में मिस्टर एंड मिस कर्नाटक चैंपियनशिप

राजस्थानी वेशभूषा में सजेगा राजपूत समाज, 15 नवंबर को दीपावली स्नेह मिलन

शांति निकेतन स्मैशफेस्ट-2026 शुरू, दो दिन होंगे रोमांचक मुकाबले; मुख्य अतिथि ने खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाने पर दिया जोर

हुब्बल्ली में प्रवासी राजस्थानियों ने परंपरा और उल्लास के साथ मनाई दीपावली, घरों से प्रतिष्ठानों तक हुई लक्ष्मी पूजा