हुबली

जोशी ने लिया आचार्य जिनमणिप्रभसूरि का आशीर्वाद

जोशी ने लिया आचार्य जिनमणिप्रभसूरि का आशीर्वाद
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Apr 2024, 7:37 PM IST
जोशी ने लिया आचार्य जिनमणिप्रभसूरि का आशीर्वाद
जोशी ने लिया आचार्य जिनमणिप्रभसूरि का आशीर्वाद

हुब्बल्ली
केंद्रीय संसदीय मंत्री व हुब्बल्ली-धारवाड लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रल्हाद जोशी ने हुबली के कुशलनगर स्थित दादावाडी में खतरगच्छाधिपति आचार्य जिन मणिप्रभसूरीश्वर आदि ठाणा के दर्शन कर आशीर्वाद लिय। आचार्य जिनमणिप्रभसूरि ने फरमाया कि जोशी पिछले कई वर्षो से जनता की सेवा कर रहे हैं जो अतुलनीय है।
इस सेवा को देखते हुए जनता जोशी को लगातर समर्थन कर लगातार देश की सबसे बडी जनता की अदालत में भेजती है। आचार्य जिनमणिप्रभसूरि ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि जोशी इस बार पिछली बार से भी ज्यादा मतों से विजयी होंगे।
दादावाडी ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश बाफना ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जोशी और प्रधानमंत्री मोदी की जोडी ने देश और हुब्बल्ली-धारवाड को एक नयी पहचान दी है। हुबली के रेलवे स्टेशन, आईआईआईटी, आईआईटी सहित अनेक विकास कार्य हुबली धारवाड लोकसभा क्षेत्र के लिए किये है। इस दौरान विधायक महेश टेंगिनकाई ने भी आचार्य जिनमणिप्रभसूरि का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान दादावाडी ट्रस्ट के कार्यदर्शी पुखराज कवाड, उपाध्यक्ष बाबूलाल संकलेचा, कोषाध्यक्ष मोहनलाल कांकरिया, ट्रस्टी मांगीलाल बंदमूथा, मोहनलाल बाफना, प्रकाश छाजेड, अशोक छाजेड सहित समाज के अनेक बंधू उपस्थित थे।
..........................................................

Updated on:
6 Apr 2024, 7:37 PM IST
Published on: