
हुब्बल्ली। रेल मंत्रालय ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। वे प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रम की समिति के सदस्य भी हैं।सिंघी समिति के सदस्य के रूप में यात्री सुविधाओं, नई रेल सेवाओं और उत्तर कर्नाटक की रेल कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। बेंगलूरु से जोधपुर, अजमेर, गांधीधाम, बाड़मेर, बीकानेर और वाराणसी के लिए रेल सेवाओं की मांग को लेकर उन्होंने रेलवे प्रशासन और रेल मंत्रालय के समक्ष पैरवी की है।
हुब्बल्ली में दक्षिण पश्चिम रेलवे का जोनल मुख्यालय स्थापित करने के आंदोलन में सिंघी ने दिवंगत नाडोज पाटिल पुट्टप्पा और पूर्व सांसद विजय संकेश्वर के साथ भाग लिया था। श्री सिद्धारूढ़ मठ ट्रस्ट कमेटी के चेयरमैन रहते हुए उन्होंने हुब्बल्ली रेलवे स्टेशन का नाम श्री सिद्धारूढ़ स्वामी के नाम पर रखने के लिए भी रेल मंत्रियों से मुलाकात की थी।
सिंघी ने बेंगलूरु-मुंबई प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हुब्बल्ली होकर चलाने की मांग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष रखी है। इसके अलावा हुब्बल्ली से जोधपुर और बाड़मेर के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि इन सेवाओं से उत्तर कर्नाटक के यात्रियों और राजस्थान मूल के प्रवासी परिवारों को सुविधा मिलेगी।
उनके मनोनयन पर ऑल इंडिया जैन यूथ फेडरेशन के महावीर लिंब सेंटर के चेयरमैन गौतम गोलेछा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी। सिंघी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पी. अनंत के प्रति आभार जताया।