हुबली

वास्को में ऑनलाइन ठगी, दो लोगों के खातों से 4.1 लाख रुपए पार

गोवा के वास्को क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामलों में कुल 4.1 लाख रुपए की ठगी सामने आई है। दोनों मामलों में पीडि़तों ने एंड्रॉयड पैकेज किट फाइल डाउनलोड की, जिसके बाद उनके बैंक खातों से रकम अनजान खातों में ट्रांसफर कर ली गई। पुलिस के अनुसार, मुंडवेल निवासी महादेव टंडेल को एक […]

less than 1 minute read
ऑनलाइन ठगी

गोवा के वास्को क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामलों में कुल 4.1 लाख रुपए की ठगी सामने आई है। दोनों मामलों में पीडि़तों ने एंड्रॉयड पैकेज किट फाइल डाउनलोड की, जिसके बाद उनके बैंक खातों से रकम अनजान खातों में ट्रांसफर कर ली गई। पुलिस के अनुसार, मुंडवेल निवासी महादेव टंडेल को एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर संपर्क किया और एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। आरोपी ने दावा किया कि इससे बैंक लेनदेन आसान हो जाएगा। फाइल डाउनलोड करते ही टंडेल के खाते से 2.3 लाख रुपए निकाल लिए गए।

Published on:
13 Feb 2026 08:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर