
पौधा लगाकर पालन-पोषण का संकल्प लें
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौरम्मा बलोगी ने कहा कि अक्षर, अन्न और पर्यावरण सोना है। शिक्षा से जीवनयापन का साधन मिलता है, जबकि पर्यावरण हमें अमूल्य जीवनदायिनी शुद्ध हवा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण छोडऩा हम सबका कर्तव्य है। इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और इनके संरक्षण से ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सकता है। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके पालन-पोषण का संकल्प लेना चाहिए।
पर्यावरण संरक्षण सभी का कर्तव्य
कार्यक्रम में मुरुघा मठ के मल्लिकार्जुन स्वामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी का कर्तव्य है। यदि प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण अभियान में भाग लेगा, तभी प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकेगा। उन्होंने समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में गौरम्मा बलोगी द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता रहीं उपस्थित
इस अवसर पर सुशीला हिरेमठ, सविता नाडकट्टी, शशिकला चंद्रगी, सरोजा पूजार, गौरम्मा अगड़ी, शोभा करसुब्बनवर, सुरेखा, विजयलक्ष्मी मल्लगवाड़, मादेवी ब्याली, विद्या वाली, सुमा जीवापुर, उमेश कुरहट्टी देसाई, परप्पा आयटी, पी.वी. पाटील, काडदेवरमठ, एन. बलार, बट्टूर, अश्विनी मन्नूर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नेता एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।