राजपुरोहित समाज हुब्बल्ली की ओर से समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 5 जुलाई (रविवार) को दोपहर 3 बजे गब्बुर गली स्थित खेतेश्वर भवन में किया जाएगा। समारोह में वर्ष 2026 में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

हुब्बल्ली में निवास कर रहे राजपुरोहित समाज के विद्यार्थी होंगे पात्र
राजपुरोहित समाज हुब्बल्ली के अध्यक्ष भूरसिंह पटाऊ एवं सचिव रणजीतसिंह रमणिया ने बताया कि समारोह में केवल हुब्बल्ली में निवास कर रहे राजपुरोहित समाज के ऐसे विद्यार्थी पात्र होंगे जिन्होंने वर्ष 2026 में कक्षा 6 या उससे ऊपर की कक्षा उत्तीर्ण की हो तथा परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। ग्रेडिंग प्रणाली वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए बी ग्रेड अथवा उससे ऊपर प्राप्त करना आवश्यक होगा।
उल्लेखनीय उपलब्धि वाले विद्यार्थियों को भी मिलेगा प्रोत्साहन
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक उपलब्धियों के अलावा खेल, सांस्कृतिक, कला, विज्ञान, साहित्य अथवा अन्य किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यार्थी अपनी उपलब्धियों की जानकारी अलग से प्रस्तुत कर सकते हैं।
अंकतालिका समय पर जमा करवाने का आग्रह
समाज ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों की अंकतालिका समय पर जमा करवाने का आग्रह किया है, ताकि कोई भी प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान से वंचित न रहे। विद्यार्थियों की अंकतालिका (मार्कशीट) की जिरॉक्स प्रति 30 जून तक जमा करवाई जा सकती है। अंकतालिका की प्रतिलिपि नेशनल एंटरप्राइजेज, मगजी प्लाजा, जवली साल, हुब्बल्ली में जमा करवाई जा सकती है।