हुबली

रामदत्त अपार्टमेंट में गणेशोत्सव की धूम, बच्चों ने फैंसी ड्रेस में बिखेरे रंग

हुब्बल्ली के केशवापुर स्थित रामदत्त अपार्टमेंट में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पिछले कई वर्षों से अपार्टमेंट परिसर में गणपति प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव मनाने की परंपरा जारी है। इस वर्ष भी गणपति प्रतिमा स्थापित कर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
गणेशोत्सव का उल्लास : केशवापुर स्थित रामदत्त अपार्टमेंट में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आकर्षक वेशभूषा में नजर आए बच्चे। पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के तहत परिसर में रोजाना धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
गणेशोत्सव का उल्लास : केशवापुर स्थित रामदत्त अपार्टमेंट में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आकर्षक वेशभूषा में नजर आए बच्चे। पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के तहत परिसर में रोजाना धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आकर्षक वेशभूषा में नजर आए बच्चे

महोत्सव के तहत प्रतिदिन गणपति दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ विविध कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अलग-अलग आकर्षक वेशभूषा में प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखते ही बना।

परिवारों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी

गणेशोत्सव के आयोजनों में अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार भी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। सामूहिक पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना हुआ है। अपार्टमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रानी जैन, किरण जैन, वंश शर्मा, दिनेश राठौड़, महेन्द्र राठौड़ और धर्मेन्द्र माली सहित अन्य सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।

गणेशोत्सव के कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते रामदत्त अपार्टमेंट के रहवासी।
Updated on:
17 Sept 2026 08:12 pm
Published on:
17 Sept 2026 07:46 pm