हुबली

रामेश्वरम केफे विस्फोट, तीर्थहल्ली में एनआईए की जांच

रामेश्वरम केफे विस्फोट, तीर्थहल्ली में एनआईए की जांच
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2024, 6:28 PM IST
रामेश्वरम केफे विस्फोट, तीर्थहल्ली में एनआईए की जांच
रामेश्वरम केफे विस्फोट, तीर्थहल्ली में एनआईए की जांच

शिवमोग्गा
बेंगलूरु शहर के रामेश्वरम केफे विस्फोट प्रकरण के संदिग्ध आरोपी को संबंधित महत्वपूर्ण सुराग मिलने के चलते राष्ट्रीय जांच संस्था (एनआईए) के अधिकारियों का दल बुधवार सुबह से ही शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली के विभिन्न इलाकों में जांच की।
बेंगलूरु और मुम्बई से 5 वाहनों में करीब 15 अधिकारियों का दल शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली पहुंचा। तीर्थहल्ली कस्बे के सोप्पुगुड्डे, बेट्टमक्की तथा इंदिरा नगर के पांच जगहों में समीक्षा में जुटे हुए हैं।
बेंगलूरु शहर के रामेश्वरम केफे विस्फोट प्रकरण के संदिग्ध आरोपी की पहचान मुसाविर के रूप में की गई है। इसे तीर्थहल्ली मूल का बताया गया है। पिछले तीन वर्षों से तीर्थहल्ली से यह लापता हुआ था। तुंगा नदी तट पर ट्रायल ब्लास्ट करने वाले यासीन, माज तथा शारीक बाद में मुसाविर भी प्रतिबंधित आइसीस से जुंडे रहने की आशंका एनआईए ने व्यक्त की है। इसके चलते जांच अधिकारियों का दल उसके घर समेत अन्य जगहों में छापेमारी कर रहे हैं।
.............................................................

Updated on:
27 Mar 2024, 6:28 PM IST
Published on: