हुबली

महिलाओं ने योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प, सिवांची महिला मंडल ने उत्साह से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिवांची महिला मंडल, हुब्बल्ली द्वारा योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया तथा विभिन्न योगासनों और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका दीक्षिता बाफना को आमंत्रित किया गया।

less than 1 minute read
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिवांची महिला मंडल, हुब्बल्ली द्वारा आयोजित योग सत्र में योगाभ्यास करतीं महिला सदस्याएं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिवांची महिला मंडल, हुब्बल्ली द्वारा आयोजित योग सत्र में योगाभ्यास करतीं महिला सदस्याएं।

जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार
योग प्रशिक्षिका दीक्षिता बाफना ने महिलाओं को विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। सत्र के दौरान महिलाओं को यह भी बताया गया कि हरियाणा के संदीप आर्य ने बिना रुके 37 घंटे तक लगातार 20,000 सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह जानकारी सुनकर उपस्थित महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और योग के प्रति उनकी रुचि और बढ़ी। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बेस्ट योगा पोज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में सुशीला बाफना, पूजा कटारिया, हेमा मांंडोत, सरोज जैन एवं समता मेहता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। महिला मंडल ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

स्वास्थ्य ही हमारा सबसे बड़ा धन
महिला मंडल की अध्यक्ष नीतू कोठारी ने कहा कि परिवार और समाज की जिम्मेदारियों के बीच महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के लिए भी समय निकालना चाहिए। उन्होंने कहा, नियमित योग हमें स्वस्थ, ऊर्जावान और प्रसन्न बनाए रखता है। स्वास्थ्य ही हमारा सबसे बड़ा धन है। कार्यक्रम में महिला मंडल की पदाधिकारी एवं बोर्ड सदस्य सुमन बाफना, कविता बाफना एवं जया बाफना सहित मंडल की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अंत में उपस्थित महिलाओं ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया तथा सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Updated on:
21 Jun 2026 04:44 pm
Published on:
21 Jun 2026 04:39 pm
Also Read
View All
राजपुरोहित समाज प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह 5 जुलाई को, 30 जून तक जमा करा सकेंगे अंकतालिका

राजस्थान के चार दोस्तों ने लिखा सफलता का नया अध्याय, विदेशी शिक्षा से कैफे स्टार्टअप तक का सफर

त्रिनेत्र लक्ष्मी नरसिंह मंदिर: जहां आस्था, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का होता है दिव्य संगम

जन्मभूमि से जुड़ाव का संकल्प: हुब्बल्ली में बसे जोधपुर मूल के परिवारों को एक मंच पर लाने की तैयारी, 14 जुलाई को होगा पारिवारिक सम्मेलन

अच्छी बारिश की कामना को लेकर आदिशक्ति मंदिर में विशेष अंबली पूजा, गौरम्मा बलोगी के नेतृत्व में महिलाओं ने की वर्षा की प्रार्थना