हुबली

पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारियों की सेवा यादगार होती है

पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारियों की सेवा यादगार होती है
2 min read
Apr 02, 2024
पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारियों की सेवा यादगार होती है
पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारियों की सेवा यादगार होती है

विजयपुर
जिलाधिकारी टी. भूबालन ने कहा कि पुलिस कर्मी से लेकर आईजीपी तक के पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारियों की सेवा सदा यादगार होती हैं।
वे विजयपुर में मंगलवार को जिला पुलिस परेड मैदान में पुलिस विभाग की ओर से आयोजित विजयपुर जिला पुलिस कल्याण तथा ध्वज दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश में कितनी भी समस्याएं हों कानून को प्रभावी रूप से लागू कर आमजन को सुकून से जीवन व्यतीत करने के लिए पुलिस विभाग दिन रात कार्यरत होता है। इसके चलते पुलिस सेवा स्मर्णीय है। सेवा निवृत पुलिस कर्मी तथा अधिकारियों की सेवा का स्मर्ण कर सम्मान करने के लिए ही पुलिस कल्याण एवं ध्वज दिवस मनाया जाता है। सेवा निवृतों को किसी प्रकार की समस्याएं हों तो जिला प्रशासन को संपर्क करने पर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। विविध विभागों की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का सदुपयोग करलेना चाहिए। वर्तमान के लोकसभा चुनाव कर्तव्य के लिए नियुक्त पुलिस कर्मियों को उत्साह से कर्तव्य का पालन के साथ निश्पक्ष रूप से कार्य करना चाहिए।
जिला पंचायत मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रिषी आनंद ने कहा कि समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस विभाग की भूमिका अहम है।
कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश सोनावने ने पुलिस विभाग की विविध गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्य अतिथि के रूप में इंडी ग्रामीण थाना सेवा निवृत पुलिस उप निरीक्षक जी.एस. चक्कडी, प्रभोषनरी डीवाईएसपी मुर्तुजा खादरी के नेतृत्व में छह टुकडियों का आकर्षक परेड किया गया। जिलाधिकारी, सीईओ तथा जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ध्वज का विमोचन किया। वर्ष 2023 में सेवा निवृत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बाद में जिला अस्पताल के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर मारिहाल ने स्वागत किया। पीएसआई कृष्णवेणी तथा पुलिस कर्मी दशरथ ने कार्यक्रम का संचालन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामनगौडा हट्टी ने आभार व्यक्त किया।
................................................................

Published on:
02 Apr 2024 06:23 pm
Also Read
View All
उत्तर कर्नाटक से राजस्थान की रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की मांग, हुब्बल्ली-जोधपुर ट्रेन के फेरे बढ़ाने का प्रस्ताव

देश की 73 फीसदी सुपारी उगाने वाला कर्नाटक बदल रहा खेती का नक्शा, सूखे जिलों तक पहुंचा ‘हरा सोना’

सर्व ब्राह्मण सेवा संस्थान का गठन: राजस्थान के साथ दक्षिण भारत में रह रहे प्रवासी समाजबंधुओं की भी रही भागीदारी, टाइगर अशोक राजपुरोहित बने संयोजक

Chemical Leak: कर्नाटक फैक्टरी में 3 श्रमिकों की मौत

कर्मभूमि में रची सफलता की नई इबारत: ओडवाड़ा के कांतिलाल पुरोहित ने मेहनत, ईमानदारी और सेवा भाव से खड़ा किया राजगुरु ग्रुप, समाज के लिए बने प्रेरणा स्रोत