हुबली

जिले में उडान सेवा शुरू होने का समय आगया

जिले में उडान सेवा शुरू होने का समय आगया

2 min read
Apr 02, 2024
जिले में उडान सेवा शुरू होने का समय आगया

विजयपुर
जिले की जनता की पिछले पांच दशकों की मांग अब पूरी होने जा रही है। जिले में शीघ्र ही उडान सेवा शुरू होगी। जनता का सपना साकार होने को है। लोकसभा चुनाव के बाद उडान सेवा को ग्रीन सिग्नल मिलना तय है। बुरणापुर के पास हवाई अड्डे का निर्माण कार्य पूर्ण होगया है।
दो दिन पहले ही एयरपोर्ट स्थल का डीजीसीए दल ने दौरा कर समीक्षा की है। इस दल की ओर से लाइसेंस मिलते ही फ्लाइट उडान शुरू होजाएगी। इस हवाई अड्डे के निर्माण कार्य को 347.92 करोड रुपए की लागत में दो चरणों में क्रियान्वयन किया गया है। पहले चरण का निर्माण कार्य के लिए 222.92 करोड रुपए अनुदान मंजूर हुआ था। इसमें एटीआर-72 हवाई जहाज के उडान के लिए 95 करोड रुपए मंजूर हुए थे। बाद में एर बस-320 हवाई जहाज की उडान के लिए 127.92 करोड रुपए तथा द्वितीय चरण के निर्माण कार्य के लिए 125 करोड रुपए जारी करने से इस सुसज्जित एवं अत्याधुनिक हवाई अड्डे का निर्माण हुआ है।
प्रथम चरण के निर्माण कार्य का ठेका प्राप्त एस.एस. आलूर कनेक्क्षन कम्पनी ने रन-वे, टैक्सी-वे, एफ्रान, आइसोलेशन-बे, संपर्क सड़क, आंतरिक सडक, पेरिपेरल सडक समेत अन्य कार्यों को पूर्ण किया गया है। फरवरी अंत के पहले चरण का निर्माण कार्य भौत्तिक प्रगति 100 प्रतिशत हासिल की गई है। 125 करोड रुपए की लागत के द्वितीय चरण के निर्माण कार्य को दो उप कार्य के तौरपर विभाजित कर, सिविल कार्य 105.60 करोड रुपए तथा एवियोनिक्स-सेक्यूरिटी इक्यूपमेंट कार्य के लिए 19.40 करोड रुपए निर्धारित किए गए थे।
इस निर्माण कार्य को हैदराबाद के केएमवी कनकन कम्पनी को दिया गया था। इस राशि में टर्मिनल भवन, एटीसी टावर, वाच टावर्स, बांड्री वॉल्स, ओवर हेड टैंक, सीएफआर भवन, कम्पांड दीवारें विकसित की गई हैं। इसको अंतिम टच देने का कार्य तेजी से चल रहा है। कुल मिलाकर फरवरी अंत तक द्वितीय चरण के सिविल कार्यों को 100 प्रतिशत पूर्ण किया गया है।
एवियोनिक्स-सेक्यूरिटी इक्यूपमेंट्स उप निर्माण कार्य 19.40 करोड रुपए की लागत में किया जा रहा है। बैगेज हैंडलिंग, सेक्यूरिटी स्कैनर, लैन, एसी फैट, इनार्मेशन ***** आदि विकास कार्य किए जा रहे हैं। 347.22 करोड रुपए निर्माण कार्य की शुरूवात में एटीआर-72 तक सीमित रहे हवाई अड्डे को फिर एरबस-320 को परिवर्तित किया गया है। गुरगांव राइट्स संस्था की ओर से विकसित किए गए तर्ज में हवाई अड्डे का निर्माण किया है। कुल 347.92 करोड रुपए की लागत में एयरपोर्ट हवाई सेवा के लिए संपूर्ण तैयार हुआ है। लोक निर्माण विभाग की ओर से क्रियान्वयन किए गए इस निर्माण कार्य का बेंगलूरु की आईडेक संस्था (पीएमसी) ने प्रबंधन किया है।
..शीघ्र उडान शुरू होगी
राष्ट्रीय राजमार्ग से एयरपोर्ट संपर्क करने वाले अप्रोच सड़क निर्माण, रात्रि हवाई जहाज लैंडिंग सुविधा तथा लैंडस्केप वर्क मात्र बकाया है। बम्ब निष्क्रिय दल की व्यवस्था करनी है। इस संबंधित टेंडर आमंत्रित किया गया था, परंतु कोई योग्य व्यक्ति सामने नहीं आए। इसके बावजूद हम ने इस विषय में गंभीरता से कार्य करने से बम्ब निष्क्रिय दल के सामग्रियों को खरीदा है। दमकल विभाग को संबंधित पुन: टेंडर आमंत्रित करना है। शीघ्र है फ्लाइट उडान शुरू की जाएगी।
-एम.बी. पाटील, जिला प्रभारी मंत्री, विजयपुर
..लाइसेंस देना बाकी
डीजीसीए दल की ओर से लाइसेंस देना मात्र बाकी है। बेंगलूरु से विजयपुर को सुबह 7 बजे तथा विजयपुर से बेंगलूरु को सुबह 8.30 बजे, इसके अलावा विजयपुर से बेंगलूरु को शाम 5 बजे तथा बेंगलूरु से विजयपुर को शाम 6.30 बजे उडान सेवाएं निर्धारित की जानी चाहिए।
-डॉ. एल.एच. बिदरी, संचालक, एयरपोर्ट संघर्ष समिति, विजयपुर,
...............................................................

Published on:
02 Apr 2024 06:08 pm
Also Read
View All