हुबली

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, लकड़ी के चूल्हे पर बनाई चाय

घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कर्नाटक के हुब्बल्ली के उणकल ब्लॉक कांग्रेस समिति के तत्वावधान में गोपनकोप्पा में महिला कांग्रेस की ओर से बुधवार को अनोखा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने लकड़ी के चूल्हे पर चाय बनाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग की।
less than 1 minute read
महंगाई पर आक्रोश... हुब्बल्ली के गोपनकोप्पा में गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में खाली सिलेंडर और चूल्हे के साथ प्रदर्शन करतीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।
महंगाई पर आक्रोश... हुब्बल्ली के गोपनकोप्पा में गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में खाली सिलेंडर और चूल्हे के साथ प्रदर्शन करतीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।

गृहिणियों का बजट पूरी तरह बिगाड़ा
इस अवसर पर हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरम्मा बलोगी ने कहा कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों, विशेषकर गृहिणियों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है, जिनके लिए घरेलू खर्च चलाना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में विफल रही है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

चूल्हे पर चाय बनाकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि यदि गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते रहे तो कई गरीब परिवारों को मजबूर होकर फिर से पारंपरिक लकड़ी के चूल्हों का सहारा लेना पड़ेगा। इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर लकड़ी के चूल्हे पर चाय बनाकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

चूल्हे पर तैयार चाय लोगों में वितरित की
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर तैयार की गई चाय लोगों में वितरित की और केंद्र सरकार से रसोई गैस की कीमतों में तत्काल राहत देने की मांग की। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन प्रभावित हो रहा है तथा सरकार को जनहित में ठोस कदम उठाने चाहिए।

बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं
प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरम्मा बलोगी, उणकल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष स्नेहा जादव, मेघना हिरेमठ, रेश्मा शेख सनदी, सुनंदा कुसुगल, रूपा कुरहट्टी, सुजाता, गीता, गीता शेट्टी, शारदा चिक्कतुम्बी, संध्या नागरहल्ली, बसम्मा हादीमने सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Updated on:
10 Jun 2026 07:01 pm
Published on:
10 Jun 2026 07:01 pm
Also Read
View All
रेलवे स्टेशन पर खोई मुस्कान फिर लौटी: बिछड़े बचपन को मिला अपनों का आंगन, ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते ने चार वर्षों में 331 बच्चों को दी नई जिंदगी

एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक बनीं विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियां, प्राचार्य बोले- केंद्रीय विद्यालय में बसता है लघु भारत

भाजपा ने वार्ड-67 के पार्षद को सौंपी जिम्मेदारी, शिवानंद मेनसिंकाई बने हुब्बल्ली-धारवाड़ नगर निगम में सदन के नेता

आत्म जागरण से राष्ट्र जागरण का संदेश लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर स्वर्वेद संदेश यात्रा का प्रथम चरण शुरू, 24 जुलाई को धारवाड़ पहुंचेगी यात्रा

सोमनाथ से मां कामाख्या तक निकलेगी गौ राष्ट्र यात्रा, 20 हजार किमी में गूंजेगा गौ सेवा और ग्राम विकास का संदेश