हैदराबाद

WATCH VIDEO: बना रहे थे टिक टॉक वीडियो… बहा ले गया बहाव और फिर…

Tik Tok Video: तेलंगाना (Telangana) के निजामाबाद (nizamabad) में टिक टॉक वीडियो (Tik Tok Video) बनाने के चक्कर में तीन नौजवान नहर में उतर गए (Three youngsters descended into the canal) । नहर का तेज बहाव एक युवक को बहा ले गया (A young man swept away)। लोगों ने बचाने की कोशिश की मगर बचाया नहीं जा सका।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2019, 11:47 PM IST
बना रहे थे टिक टॉक वीडियो... बहा ले गया बहाव और फिर...
बना रहे थे टिक टॉक वीडियो... बहा ले गया बहाव और फिर...

हैदराबाद : सेल्फी और वीडियो बनाने का जुनून युवाओं पर इस कदर हावी है कि वे जान से भी बेपरवाह हैं। उन्हें न तो अपनी चिंता है ना ही घर परिवार की। उनको सेल्फी और वीडियो के आगे अपने मां-बाप के आंसू नहीं दिखते। उनके जेहन में कभी यह बात क्यों नहीं आती कि उनकी मौत के बाद परिजनों पर क्या बीतेगी। अभी सोमवार को ही तेलंगाना के निजामाबाद में गोनगोप्पल गांव में टिक टॉक वीडियो बनाते तीन नौजवान गांव की एक नहर में उतर गए। जोश जोश में पानी के बहाव तक चले गए। इनमें से एक साथी दिनेश बहाव के थपेड़े में फंस गया और संभल ही नहीं पाया। बहाव उसे अपने साथ बहा ले गया। चश्मदीदों ने बचाने की कोशिश की मगर अपनी जान जोखिम में डालकर कौन बचाए।

काश! बहाव में न जाता तो बच जाता

दिनेश अपने दोस्त गंगाजलम और मनोज गौड़ के साथ नहर में वीडियो बनाने गया था। तीनों पानी में उतरकर एक के बाद एक वीडियो बना रहे थे। अचानक पानी का बहाव बढ़ा और दिनेश अपने आप को संभाल नहीं सका। नहर किनारे खड़े कुछ लोगों ने उसे बचाने के लिए उसकी ओर साडिय़ां और रस्सी फेंकी मगर बहाव तेत होने के कारण वह पकड़ न सका। और फिर सबसे सामने ही देखते देखते दिनेश पानी के बहाव में खो गया।

Updated on:
23 Sep 2019, 11:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बीजेपी नेता एन.वी. सुभाष का राहुल गांधी पर आरोप, कहा- विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए गढ़ रहे हैं ‘राजनीतिक नैरेटिव’

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर भीषण आग, डीजल भरते समय हादसा; 5 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया पर Jagan Mohan Reddy के सवाल, बोले- YSRCP उम्मीदवारों को नामांकन से रोका जा रहा

आंध्र प्रदेश में लोकतंत्र खतरे में? वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उठाए सवाल, बोले- विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन से रोका जा रहा

आंध्र प्रदेश में निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान बवाल, YSRCP का आरोप- उम्मीदवारों से मारपीट, पर्चे फाड़े; कई नेता हिरासत में