पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल एक दूरदराज के इलाके में स्थित है। यहां सड़क निर्माण से जुड़े वाहनों में ईंधन भरने के लिए मजदूर ड्रम में डीजल लेकर पहुंचते हैं, क्योंकि निर्माण स्थल काफी दूर है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, एक पिकअप वाहन में डीजल भरने के दौरान आग लग गई, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। हालांकि, इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।