इसके अलावा, INDIA ब्लॉक की ओर से 30 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जनता की महाभियोग प्रक्रिया’ आयोजित करने की योजना है। इसके समापन पर उन्हें पद से हटाने की मांग के समर्थन में सार्वजनिक फैसला सुनाए जाने की बात कही गई है। विपक्षी गठबंधन इन प्रदर्शनों के जरिए SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठा रहा है। वहीं, बीजेपी नेता एन.वी. सुभाष ने कांग्रेस की इस रणनीति को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक नैरेटिव बनाने की कोशिश बताया है।