हैदराबाद तेलंगाना

मजलिस से डरे हुए हैं केसीआर: अमित शाह

अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, कम्युनिस्टों और टीडीपी ने चुनाव को सामने रखते हुए हाथ थामा है...
less than 1 minute read
amit shah
amit shah

(पत्रिका ब्यूरो,हैदराबाद): तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार—प्रसार चरम पर है। पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया। बीजेपी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कमान संभाली। शाह तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर थे। शनिवार देर शाम तेलंगाना पहुंचे अमित शाह ने शनिवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रविवार को शाह ने चार रैलियों को संबोधित किया।


इस दौरान अमित शाह ने तेलंगाना के नारायणखेड में सभा को सम्बोधित करते हुए दावा किया कि तेलंगाना राज्य को प्रगति पथ पर ले जाने का काम न टीआरएस कर सकती है और न कांग्रेस, क्योंकि वे घपलों में डूबे हुए हैं। मोदी के नेतृत्व में केवल भाजपा ही तेलंगाना की जनता के ख्वाबों को पूरा कर सकती है। साथ ही अमित शाह ने राज्य के मुसलमानों को 12 प्रतिशत रिजर्वेशन देने का जोरदार विरोध किया। अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, कम्युनिस्टों और टीडीपी ने चुनाव को सामने रखते हुए हाथ थामा है। अमित शाह ने एक जनसभा में यहां तक कहा कि एमआईएम, रजाकारों की पार्टी है और आरोप लगाया कि केसीआर मजलिस से डरे हुए हैं।