10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी समर में भाजपा व कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की मारवाड़ में रहेगी धूम, यहां होंगी सभाएं

अब तक मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई स्थानों पर चुनावी सभाएं कर माहौल बनाना शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

PM Narendra Modi, Amit Shah, rahul gandhi news, Yogi Adityanath, rajnath singh, Rajasthan Ka Ran, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, politicians in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. चुनावी समर परवान पर है। भाजपा व कांग्रेस के स्टार प्रचारक चुनावी प्रचार में कूद गए हैं। मारवाड़ में चुनावी सभाएं जोर पकडऩे लगी हैं। संभाग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी आएंगे। अब तक मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई स्थानों पर चुनावी सभाएं कर माहौल बनाना शुरू कर दिया है। यह सभी दिग्गज नेता सियासी तडक़ा लगाते दिखे।

जोधपुर संभाग: स्टार प्रचार यहां करेंगे चुनावी सभा

जोधपुर जिला

26 नवम्बर-राहुल गांधी-कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष -जोधपुर

3 दिसम्बर-नरेन्द्र मोदी-प्रधानमंत्री-जोधपुर में

सिरोही जिला

27 नवम्बर-अमित शाह-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सिरोहीे

जैसलमेर जिला

26 नवम्बर-राहुल गांधी-कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष-पोकरण

26 नवम्बर-योगी आदित्यनाथ-मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश-पोकरण

27 नवम्बर-राजनाथसिंह-केन्द्रीय गृह मंत्री-जैसलमेर

बाड़मेर जिला
1 दिसम्बर-अमित शाह-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष-बालोतरा, बायतू व बाड़मेर

जालोर जिला

26 नवम्बर-राहुल गांधी-कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष -जालोर

27 नवम्बर-अमित शाह-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष-जालोर

पाली जिला
27 नवम्बर-अमित शाह-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष-पाली