वहीं इधर... राहुल ने चूमी ख्वाजा की चौखट
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। उन्होंने आस्थाना शरीफ में गरीब नवाज की मजार पर मखमली चादर और फूल पेश किए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। इस दौरान दरगाह के कुछ हिस्से को खाली कराया गया।