अलवर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा में कहा कि, कांग्रेस ने कुंवर प्रताप सिंह के साथ क्या किया था? यह बात छेडकऱ प्रधानमंत्री ने अलवर के ताजा इतिहास के उन स्याह पन्नों की यादें फिर ताजा करादी। प्रताप सिंह अलवर के पूर्व महाराज तेजसिंह के पुत्र और केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह के पिता थे। इतिहासकार हरिशंकर गोयल ने बताया कि कुंवर प्रताप सिंह बहुत धार्मिक प्रवृत्ति के थे। उस समय तत्कालीन प्रशासन से कुछ विषयों पर विवाद हो रहा था। तभी आपातकाल लगा तो जिला प्रशासन ने कुंवर प्रताप को हाउस अरेस्ट करने के आदेश दे दिए।