4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामदेव के बयान पर ओवैसी का तंज, बोले- ‘कभी-कभी नाक से नहीं, दिल से बोलते हैं’

Asaduddin Owaisi: बाबा रामदेव के उस बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया, जिसमें यूपी में उनकी एंट्री से वोटों के बंटवारे और योगी आदित्यनाथ को फायदा होने की बात कही गई थी। ओवैसी ने रामदेव पर तंज कसते हुए कहा कि वह कभी-कभी दिल से बोलने लगते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification
Asaduddin Owaisi

रामदेव के बयान पर ओवैसी का तंज, फोटो सोर्स- ANI

Asaduddin Owaisi on Baba Ramdev: योग गुरु बाबा रामदेव के उस कथित बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में ओवैसी की एंट्री से वोटों का बंटवारा हो सकता है और इसका फायदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिल सकता है। ओवैसी ने रामदेव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके नाम और अखिलेश यादव से कथित संबंधों का जिक्र किया।

ओवैसी ने रामदेव पर साधा निशाना

हैदराबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान ओवैसी ने कहा कि क्या आप उनका असली नाम जानते हैं? वह भी यादव हैं। अखिलेश यादव ने उन्हें जमीन दी थी। इसके बाद उन्होंने रामदेव पर तंज कसते हुए कहा, "वह नाक से सांस लेने की बात करते हैं, लेकिन कभी-कभी दिल से बोलने लगते हैं।"

यूपी में वोट बंटवारे को लेकर दिया था बयान

दरअसल, बाबा रामदेव के कथित बयान में कहा गया था कि उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की राजनीतिक एंट्री से विपक्षी वोटों का बंटवारा हो सकता है और इससे योगी आदित्यनाथ को फायदा पहुंच सकता है। इसी टिप्पणी पर ओवैसी ने पलटवार किया।

अग्निवीरों की सुविधाओं पर ओवैसी ने उठाए सवाल

वहीं, मीडिया से मुखातिब होने के दौरान ओवैसी ने सवाल किया कि चार साल की सेवा के बाद अतिरिक्त दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों को क्या स्वास्थ्य बीमा मिलेगा? क्या उन्हें सेना, नौसेना और वायुसेना के नियमित जवानों की तरह सुविधाएं दी जाएंगी? उन्होंने कहा कि सरकार को अग्निवीरों के भविष्य और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

अग्निपथ योजना का विरोध जारी रखने की बात कही

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी पूछा कि गांवों में सेना में भर्ती होने की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए इस व्यवस्था का क्या मतलब होगा। उन्होंने कहा कि देश के आसपास सुरक्षा से जुड़े खतरे मौजूद हैं और ऐसे में सशस्त्र बलों में भर्ती होने वाले युवाओं के हितों का ध्यान रखना जरूरी है। ओवैसी ने दोहराया कि उनकी पार्टी अग्निपथ योजना का शुरुआत से विरोध करती रही है और आगे भी इसका विरोध जारी रखेगी।