हैदराबाद तेलंगाना

यह ट्रम्प भक्त ट्रम्प मंदिर में रोते हुए कर रहा है स्वास्थ्य की प्रार्थना

(Telangana News ) पूरा विश्व जहां अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump health) के स्वास्थ्य को लेकर टकटकी लगाए देख रहा है, वहीं तेलंगाना का एक भक्त ट्रम्प (Devotee of Trump) का मंदिर बनवाकर रोते हुए (Trump temple ) उनके स्वस्थ होने की दुआएं कर रहा है। ट्रम्प का यह विशेष भक्त हर ट्रम्प के मंदिर में पूजा करता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2020, 7:18 PM IST
यह ट्रम्प भक्त ट्रम्प मंदिर में रोते हुए कर रहा है स्वास्थ्य की प्रार्थना
यह ट्रम्प भक्त ट्रम्प मंदिर में रोते हुए कर रहा है स्वास्थ्य की प्रार्थना

हैदराबाद(तेलंगाना): (Telangana News ) पूरा विश्व जहां अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump health) के स्वास्थ्य को लेकर टकटकी लगाए देख रहा है, वहीं तेलंगाना का एक भक्त ट्रम्प (Devotee of Trump) का मंदिर बनवाकर रोते हुए (Trump temple ) उनके स्वस्थ होने की दुआएं कर रहा है। ट्रम्प का यह विशेष भक्त हर ट्रम्प के मंदिर में पूजा करता है। यह भक्त ट्रम्प के कोरोना से मुक्त होकर जल्दी उनके स्वास्थ्य की कामनाएं कर रहा है।

ट्रम्प के लिए रो रहा है कृष्णा
तेलंगाना के जनगामा जिले का निवासी बूसा कृष्णा, जिस दिन से राष्ट्रपति ट्रम्प कोरोना से अस्पताल में भर्ती हुए हैं, उसी दिन से उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। कृष्णा भगवान से प्रार्थना करते हुए रो रहा है। कृष्णा इस समय ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित है।

कृष्णा के लिए भगवान हैं ट्रम्प
कृष्णा ने कहा, "मेरे माता और पिता के बाद ट्रम्प ही मेरे लिए भगवान हैं। मेरे भगवान कोरोना संक्रमित होना खेद की बात है। ट्रम्प के साथ-साथ मेलानिया ट्रम्प भी कोरोना महामारी से जल्दी ही ठीक हो जाये। मेरे भगवान हमेशा अच्छे रहना चाहिए।''

चार साल से ट्रम्प की पूजा
ट्रंप भक्त कृष्णा ने कहा, "मैं चार साल से ट्रम्प की पूजा कर रहा हूं। मेरे भगवान ट्रंप कोरोना संक्रमित हुए हैं। यह सुनकर मैं दुखी हूं। मैं विश्व के सभी भगवानों से प्रार्थना करता हूं कि मेरे भगवान को कोरोना से मुक्ति दिलाये। मैं सच्चे दिल से अपने भगवान ट्रंप से प्यार करता हूं। मैंने कभी भी और किसी से भी इतना प्यार नहीं किया है।"

Updated on:
5 Oct 2020, 7:18 PM IST
Published on: