23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ‘जनता और उनके वोट हमारे साथ हैं, अपनी चोरी अपने पास रखिए’, वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी को नितिन नवीन की दो-टूक

‘जनता और उनके वोट हमारे साथ हैं, अपनी चोरी अपने पास रखिए’, वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी को नितिन नवीन की दो-टूक

Nitin Nabin Slams Rahul Gandhi: करीमनगर में अपनी रैली के दौरान नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification
Nitin Nabin

नितिन नवीन (Photo - ANI)

बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने आज तेलंगाना के करीमनगर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' महा-पदयात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी की एक रैली में भी हिस्सा लिया और इस दौरान वहाँ मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान नवीन ने कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर निशाना साधा।

"जनता और उनके वोट हमारे साथ हैं"

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "पूरी कोशिश करने के बावजूद कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान को भी नहीं भर पाई। जबकि दूसरी तरफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 200 से ज़्यादा जगहों पर इससे दस गुना ज़्यादा लोगों को इकट्ठा कर लिया। कांग्रेस पार्टी अराजकता फैलाना चाहती थी। उन्हें अपनी अराजकता मुबारक हो। लेकिन हमें तो लोकतंत्र का आशीर्वाद मिला है। राहुल गांधी दावा किया करते थे कि वोट चुरा लिए गए हैं। जनता और उनके वोट हमारे साथ हैं। वोट हमारे पास आ गए हैं और उनके साथ जनता भी आ गई है। आप अपनी 'चोरी' अपने पास ही रखिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को जनता का आशीर्वाद मिला हुआ है।"

भारतीय अर्थव्यवस्था पर राहुल के बयान पर भी साधा निशाना

कुछ दिन पहले भारतीय अर्थव्यवस्था पर राहुल के बयान पर निशाना साधते हुए नवीन ने कहा, "राहुल गांधी जहाँ भी जाते हैं, यही दावा करते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था एक आपदा का सामना कर रही है। सच्चाई तो यह है कि भारत की अर्थव्यवस्था और इसका विकास, वैश्विक मानकों के हिसाब से भी काफी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। पहले जब कांग्रेस के नेतृत्व में सरकारें चलती थीं, तब भारत की गिनती 'फ्रैजाइल फाइव' यानी कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में होती थी और हमारे देश की अर्थव्यवस्था सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से एक मानी जाती थी। लेकिन आज देश के बेटे और समर्पित सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है और लगातार आगे बढ़ रहा है। फिर भी राहुल चिंतित रहते हैं, लेकिन देश के विकास को लेकर नहीं, और न ही करीमनगर के विकास को लेकर। उनकी एकमात्र चिंता अपनी खुद की तरक्की, अपने परिवार की उन्नति और अपनी पार्टी का विकास है।"