23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ‘राहुल गांधी भारत-विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रहे’, रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता के विदेश में दिए बयानों पर उठाए सवाल

‘राहुल गांधी भारत-विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रहे’, रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता के विदेश में दिए बयानों पर उठाए सवाल

Meta Description: रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे में दिए आर्थिक बयान पर पलटवार किया। BJP सांसद ने लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट का हवाला दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 23 Nov 2026, 5:08 PM IST

bjp

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद(फोटो-ANI)

BJP On Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में दिए जा रहे बयानों को लेकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में भारत की अर्थव्यवस्था और देश की छवि को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी को विदेश में भारत के बारे में बोलने से पहले तथ्यों और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों का अध्ययन करना चाहिए। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविशंकर प्रसाद ने ऑस्ट्रेलिया के 'लोवी इंस्टीट्यूट' की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में भारत को एशिया की तीसरी प्रमुख शक्ति बताया गया है।

लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट का दिया हवाला


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में 27 देशों और क्षेत्रों का 131 संकेतकों के आधार पर आकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत को इस रिपोर्ट में 40.5 अंक मिले हैं और वह एशिया की तीसरी प्रमुख शक्ति के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है। लोवी इंस्टीट्यूट की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का कुल स्कोर 2025 के मुकाबले 0.5 अंक बढ़ा है। भविष्य के संसाधनों (Future Resources) की श्रेणी में भारत को 56.2 अंक मिले हैं और वह इस श्रेणी में एशिया में तीसरे स्थान पर है।

राहुल गांधी के आर्थिक संकट वाले बयान पर पलटवार


दरअसल, राहुल गांधी ने 18 नवंबर को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि भारत बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। राहुल गांधी ने बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की चुनौतियों को भी उठाया था।

इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में भी कई बार तथ्यों के साथ जवाब दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी न तो खुद रिपोर्ट पढ़ते हैं और न ही उनके आसपास के लोग तथ्यों का अध्ययन करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल की टिप्पणी को लेकर भी जताई नाराजगी


रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं, वह उचित नहीं हैं। बीजेपी सांसद ने प्रधानमंत्री के संयम की सराहना करते हुए कहा कि राहुल गांधी के बयानों में सुधार की उम्मीद कम दिखाई देती है।