बाबा रामदेव ने आगे कहा, "जो लोग भीड़ को उकसाने के लिए सनातन के किसी एक छोटे से पहलू का इस्तेमाल करते हैं, इस तरह के ढोंगी और पाखंडी कथावाचक, जो धर्म, देवी-देवताओं, या भूत-प्रेत और बाधाओं के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं… वो कहते हैं, 'मैं तुम सबके अंदर भूत बुला सकता हूं', बस थोड़े बाल बिखेरो, इधर-उधर पांच झटके दो, कहो कि 'प्रेत-बाधा आ गई है', फिर थोड़ा पानी छिड़क दो और काम हो गया। ये लोग धार्मिक उन्माद पैदा करते हैं और लोगों का शोषण करते हैं।"