PM Narendra Modi: भारत ने एशिया में अपनी ताकत और प्रभाव को और मजबूत किया है। ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की 'एशिया पावर इंडेक्स 2026' रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और चीन के बीच शक्ति का अंतर पिछले आठ साल में सबसे कम हो गया है। भारत 40.5 अंकों के साथ एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना हुआ है। वहीं, क्षेत्रीय नेतृत्व के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता माना गया है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए भारत की बढ़ती ताकत को रेखांकित किया।