पुरानी घटना का मुद्दा अब उठाने के सवाल पर पाटिल ने कहा कि यह बयान सत्ता के अहंकार में दिया गया लगता है। उन्हें शायद लगता है कि वे कुछ भी कहें या करें, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पाटिल ने कहा कि इस पूरे मामले के वे खुद गवाह हैं और इसके पीछे कई बातें हैं, जो अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय शिवसेना छोड़कर जाने वाले विधायक किसके दबाव में गए थे, इसका सच भी अब संजय शिरसाट के बयानों से सामने आने लगा है। पाटिल ने साफ किया कि वे आज भी उद्धव ठाकरे के साथ खड़े हैं और उनकी पार्टी भी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए किस हद तक राजनीति की गई, इसका सच महाराष्ट्र की जनता के सामने आना चाहिए।