24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ‘बीजेपी ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को घटाकर उसे अपने सहयोगी संगठन जैसा बना दिया’, एसआईआर पर कांग्रेस नेता का पलटवार

‘बीजेपी ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को घटाकर उसे अपने सहयोगी संगठन जैसा बना दिया’, एसआईआर पर कांग्रेस नेता का पलटवार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर कांग्रेस नेता मोथा रोहित ने पलटवार करते हुए चुनाव आयोग को बीजेपी का सहयोगी संगठन बता दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification
Motha Rohit

मोथा रोहित (Photo - ANI)

बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार को तेलंगाना के करीमनगर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' महा-पदयात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी की एक रैली में भी हिस्सा लिया और इस दौरान वहाँ मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान नवीन के बयानों पर कांग्रेस (Congress) नेता मोथा रोहित (Motha Rohit) ने पलटवार किया है।

"बीजेपी ने चुनाव आयोग को अपने सहयोगी संगठन जैसा बना दिया"

मोथा रोहित ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "सबसे पहले मैं नितिन नवीन जी से पूछना चाहता हूं कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन - एसआईआर (Special Intensive Revision - SIR) प्रक्रिया से आपका क्या लेना-देना है? एसआईआर प्रक्रिया के लिए भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India - ECI) ज़िम्मेदार है, तो फिर बीजेपी, भारतीय चुनाव आयोग का बचाव क्यों कर रही है? चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच क्या कोई अंदरूनी समझौता है? आज यह साफ है और पूरा देश जानता है कि बीजेपी ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को घटाकर, उसे अपने ही एक सहयोगी संगठन जैसा बना दिया है।"

नितिन नवीन के किन बयानों पर रोहित की आई प्रतिक्रिया?

बीजेपी की रैली में नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी को लोकतंत्र का आशीर्वाद मिला है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दावा किया करते थे कि वोट चुरा लिए गए हैं। जनता और उनके वोट बीजेपी के साथ हैं। वोट और उनके साथ जनता भी बीजेपी के आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को जनता का आशीर्वाद मिला हुआ है।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नवीन ने कहा, "राहुल जहाँ भी जाते हैं, यही दावा करते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था एक आपदा का सामना कर रही है। सच्चाई तो यह है कि भारत की अर्थव्यवस्था और इसका विकास, वैश्विक मानकों के हिसाब से भी काफी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। पहले जब कांग्रेस के नेतृत्व में सरकारें चलती थीं, तब भारत की गिनती 'फ्रैजाइल फाइव' यानी कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में होती थी और हमारे देश की अर्थव्यवस्था सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से एक मानी जाती थी। लेकिन आज देश के बेटे और समर्पित सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है और लगातार आगे बढ़ रहा है। फिर भी राहुल चिंतित रहते हैं, लेकिन देश के विकास को लेकर नहीं, और न ही करीमनगर के विकास को लेकर। उनकी एकमात्र चिंता अपनी खुद की तरक्की, अपने परिवार की उन्नति और अपनी पार्टी का विकास है।"