इंडियन रीजनल

छोटी छोटी भूख को मिटाने के लिए खाएं बेसन का चीला

बेसन का चीला हैल्दी है, टेस्टी है और यह फास्टफूड भी नहीं है। इसलिए जब भी आपको छोटी छोटी भूख लगे तो आप इसे बना कर खा सकते हैं।

2 min read
Sep 17, 2018
besan chilla

बेसन का चीला हैल्दी है, टेस्टी है और यह फास्टफूड भी नहीं है। इसलिए जब भी आपको छोटी छोटी भूख लगे तो आप इसे बना कर खा सकते हैं। यह झटपट तैयार हो जाता है और इसे बे्रकफास्ट या फिर शाम के समय नाश्ते में खा सकते हैं। इसे दही, टमेट कैचअप, हरी मिर्च धनिया की चटनी या फिर जैम के साथ खाया जा सकता है। यहां पढ़ें बेसन का चीला बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

किट्टी पार्टी में सर्व करें सूजी की कचौरी

बेसन- 1 कप
टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
अदरक का टुकड़ा- ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
नमक- ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- 1 से 2 पिंच
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)

विधि -

बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। पहले थोड़ा पानी डालकर बेसन की गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिए। फिर इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर घोल लीजिए। इस बेसन के घोल में अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दीजिए। सारे मसालों को मिलने तक फैंट लीजिए। मिश्रण को 5 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए।

5 मिनिट बाद, घोल गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर मिक्स कर लीजिए। इस पूरे घोल में 1 कप से थोड़ा कम पानी का इस्तेमाल हुआ है। बेसन का चीला बनाने के लिए घोल तैयार है।

तवे को गरम होने के लिए गैस पर रखिए। तवे के थोड़ा ऊपर हाथ लगाकर देखिए, हाथ पर हल्की गर्माहट लग रही है, तो तवा गरम हो गया है। तवे पर आधा छोटा चम्मच तेल लगाकर चिकना कर लीजिए। तवे २ चमचा घोल डालिए और चमचे से ही गोल-गोल घुमाते हुए घोल को पतला फैला लीजिए। थोड़ा सा तेल चीले के किनारे और इसके ऊपर डाल दीजिए।

चीले के ऊपरी सतह का रंग हल्का सा बदलते ही, इसे पलट दीजिए और हल्का सा दबाकर इसे दोनों तरफ से अच्छा ब्राउन होने तक सेककर प्लेट पर निकाल लीजिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

मूड करना है ठीक तो खाएं ये चीज
Also Read
View All