CG Politics : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र सरकार और अडानी के संबंधों को लेकर तीखा हमला बोला है।
रायपुर।CG Politics : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र सरकार और अडानी के संबंधों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा से अडानी से जुड़े दो अहम सवाल पूछ हैं। उन्होंने कहा, एसईसीएल कोयला उत्खनन करने वाला कंपनी है। दूसरा एनएमडीसी लौह अयस्क उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी संस्था है। इसके बावजूद भारत सरकार ने अडानी को जो आयरन और कोल खदान दिया गया है। उन्होंने भाजपा से पूछा है कि इसे निरस्त किया जाना चाहिए कि नहीं किया जाना चाहिए।
बिलासपुर रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा, यह लोग बार-बार कह रहे हैं कि केंद्र सरकार धान खरीदती है। यदि केंद्र सरकार धान खरीदती है तो डबल इंजन की सरकार में 15 क्विंटल से 10 क्विंटल क्यों किया गया। पिछली सरकार में 2013-14 में सर्वाधिक धान खरीदी हुई। उसके बाद घटते गया और 55 लाख टन मीट्रिक टन पर आ गया। इसका मतलब यह है कि यह नहीं खरीदते थे। उन्होंने कहा, इसमें जो भी घाटा होता है उसे राज्य सरकार उठाती है। चाहे भाजपा की सरकार हो या फिर कांग्रेस की सरकार। ये लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
केंद्र बताएं महादेव ऐप बंद करेंगे या नहीं
सीएम ने कहा, महादेव ऐप के मामले में हमने कार्रवाई की है। इसके बाद भी हमको बदनाम करने की कोशिश करने में लगे हैं। बड़ी बात यह है कि महादेव ऐप को भारत सरकार बंद कर सकती है। राज्य सरकार नहीं कर सकती है। भाजपा और केंद्र सरकार बताए कि यह बंद करेंगे या नहीं। यदि नहीं करेंगे, तो बताएं कि उनकी हिस्सेदारी क्या है?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अडानी वाले सवाल पर भाजपा ने भी सियासी हमला किया है। रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने कहा, मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी बताएंगी निरस्त करना चाहिए या नहीं। मुख्यमंत्री के प्रधानमंत्री को पत्र लिखने पर सांसद सुनील सोनी ने कहा, पत्र लिखने के अलावा मुख्यमंत्री के पास कोई काम नहीं है। उन्होंने 5 साल कुछ किया नहीं है। मुख्यमंत्री को श्वेत पत्र जारी करके बताना चाहिए कि अब तक कितना पत्र लिख चुके हैं।