इंडियन रीजनल

शाम के टाइम एंजॉय करें राजस्थानी गट्टे का पुलाव

गट्टे का पुलाव कढ़ी या सादा दही के साथ खाया जा सकता है
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 10:52 AM IST
gatte ka pulav
gatte ka pulav

जब बात राजस्थानी खाने की आती है तो मसाले और तीखा टेस्ट याद आता है। राजस्थान में रेगिस्तान के कारण यहां चने की दाल का प्रयोग ज्यादा होता है, फिर चाहे वह बेसन के रूप में हो या दाल ही बनाई जाए। बेसन के गट्टे भी राजस्थान में बहुत शौक से खाए जाते हैं। जरूरी नहीं है कि आप गट्टे की सब्जी ही बनाएं, बेसन के गट्टे का पुलाव भी बहुत स्वादिष्ट बनता है। इसे कढ़ी या सादा दही के साथ खाया जा सकता है। यहां पढ़ें राजस्थानी गट्टे का पुलाव की रेसिपी -

सामग्री -

गट्टे के लिए
1/2 कप बेसन
1/2 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टी-स्पून सौंफ
1/4 टी-स्पून अजवायन
टेबल-स्पून दही
3 1/2 टी-स्पून तेल
नमक स्वादअनुसार
तेल , तलने के लिए

पुलाव के लिए
2 1/2 कप पके हुए बासमति चावल
1 टेबल-स्पून तेल
1 इलायची
2 लौंग
1/2 टी-स्पून जीरा
1/2 टी-स्पून सरसों
1/4 टी-स्पून हींग
1/2 कप तले हुए स्लाईस्ड प्याज
1 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टी-स्पून हल्दी पाउडर
1/2 टी-स्पून गरम मसाला
नमक स्वादअनुसार

पीसकर मुलायम पेस्ट बनाने के लिए (1 टेबल-स्पून पानी का प्रयोग कर)
4 लहसुन की कलियां
2 हरी मिर्च
50 मिलीलीटर (2 इंच) अदरक का टुकड़ा
1/2 कप स्लाईस्ड प्याज

सजाने के लिए
2 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया

विधि -

गट्टे के लिए
गट्टे की सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में मिलाकर, 2 टेबल-स्पून पानी का प्रयोग कर सख्त आटा गूथ लें। आटे को 8 भाग में बांट लें और प्रत्येक भाग के 200 मिमी (8 इंच) के पतले लंबे रोल बना लें। गट्टों को 10-12 समान आकार के टुकड़ो में काटकर रख दें।

एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में भरपुर मात्रा में पानी गरम करें और गट्टे को उबलते पानी में डालकर 5-7 मिनट तक पका लें। छानकर रख दें। एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें, गटगटे डालकर, उनके दोनो तरफ सुनहरा होने तक तल लें। तेल सोखने वाले कागज पर निकालकर रख दें।

एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, इलायची, लौंग, जीरा, सरसों और हींग डालकर मध्यम आंच पर 30 सेकन्ड तक भून लें। तैयार पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर २ मिनट तक भून लें। पके हुए चावल, तले हुए प्याज, तले हुए गट्टे, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में हिलाते हुए, 2 मिनट तक पका लें। धनिया से सजाकर तुरंत परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।