CM Baghel hit back at BJP's allegations: धान खरीदी को लेकर कांग्रेस-भाजपा में पिछले कुछ दिनों से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
रायपुर। CM Baghel hit back at BJP's allegations: धान खरीदी को लेकर कांग्रेस-भाजपा में पिछले कुछ दिनों से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे बड़ा झूठा बोला कि वे धान खरीदी करते हैं।
धान खरीदी करते हैं, तो बताएं कब उन्होंने बटन दबाया। जैसे हम लोग हर 3 महीने में बटन दबाते हैं और सीधे पैसा किसानों के खाते में जाता है। अगर ये धान खरीदी (CG Politics) करते हैं तो किसके खाते में पैसा जाता है। धान का पेमेंट तुरंत होता है क्या। ये लोग कितने का बजट रखे हैं। ये भी बता दें कि भुगतान कब किए, आगे कब भुगतान करेंगे, वह भी बता दें।
मोदी सरकार पर हमला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में ईडी की कार्रवाई पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, पत्रकारों पर जो कार्रवाई हुई है, वो दु:खद है। ये केंद्र सरकार का (CG Congress Party) तानाशाहीपूर्ण रवैया है। एनडीए की सरकार जब से बनी है, तब से विपक्षी नेताओं को दबाने की कोशिश की जा रही है।
इनकी निगाहें खदानों पर
मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा ने अडानी को लूटने के लिए खुली छूट दे रखी है। हमने छत्तीसगढ़ में उनको रोका है। अभी एक खदान उनकी बंद हुई है। बस्तर में 13 नंबर का बैलाडीला खदान को निरस्त कराया। अनेक खदानों पर इनकी निगाहें थी, लेकिन (BJP Party) हमने वहां एलिफेंट कॉरिडोर बनाया। अडानी ने कितना लूटा है, उसके बारे में भी अनुराग ठाकुर को कुछ बोलना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा, एक बार राहुल गांधी ने सवाल पूछा कि अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ किसके हैं। उन्होंने तो केवल फोटो दिखाई थी संसद में। उसी (Politics News) वजह से उनकी सदस्यता निरस्त हो गई।