इंडियन रीजनल

गरीबों के चांवल में घोटाला कर रही कांग्रेस सरकार-किरण देव

जगदलपुर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रवीर वार्ड व गाँधीनगर वार्ड की राशन दुकानों में भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव के नेतृत्व में धरना दिया व केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा भेजा गया गरीबों का चांवल प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा गरीब हितग्राहियों को वितरीत नहीं करने का विरोध किया। राशन दुकान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों को चांवल वितरण भी किया।प्रांतीय आह्वान पर भाजपा पूरे प्रदेश की राशन दुकानों में धरना प्रदर्शन कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Oct 2021, 10:46 PM IST
गरीबों के चांवल में घोटाला
केन्द्र से गरीबों के लिये भेजा गया अनाज बांटा नहीं जा रहा

भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में गरीबों को राहत पहुँचाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत पूरे देश में प्रत्येक हितग्राही को प्रति माह 5 किलो चांवल निशुल्क भेजा जा रहा है,जो मई से नवंबर महीने तक वितरीत होना है। मगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा यह चांवल छत्तीसगढ़ के गरीबों को वितरीत नहीं हो रहा है।गरीबों के चांवल में भी कांग्रेस सरकार घोटाला व गोलमाल कर रही है। श्री देव ने कहा कि इसका विरोध करने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की सभी राशन दुकानों में धरना देकर विरोध दर्ज करा रही है। कांग्रेस ने हमेशा देश में गरीबों को छला है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी यही कृत्य कर रही है। केन्द्र से गरीबों के लिये भेजा गया अनाज बांटा नहीं जा रहा बल्कि घोटाले की भेंट चढ़ रहा है।भाजपा इस बडे़ पैमाने में किये गये चांवल घोटाले की निष्पक्ष जाँच की मांग करती है और जिन गरीब हितग्राहियों को चांवल नहीं मिला है,उसके एवज में उन्हें नगद भुगतान किये जाने माँग करती है।भाजपा सदैव जनता के साथ है व जनहित में लडाई लड़ रही है।