इंडियन रीजनल

नाश्ते में खाएं हैल्दी ओट्स उपमा

सेहत के लिहाज से ओट्स काफी हैल्दी माने जाते हैं, ऐसे में अगर आप इन्हें अपने नाश्ते में शामिल करें तो आप कुछ ही दिनों में फर्क महसूस कर पाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 12:13 PM IST
oats upma
oats upma

सेहत के लिहाज से ओट्स काफी हैल्दी माने जाते हैं, ऐसे में अगर आप इन्हें अपने नाश्ते में शामिल करें तो आप कुछ ही दिनों में फर्क महसूस कर पाएंगे। ओट्स डायबिटिक और हार्ट पेशेंट्स के लिए भी अच्छे हैं। आप चाहें तो ओट्स से कई तरह के व्यंजन बना सकते हैं, इन व्यंजनों में घी या तेल का इस्तेमाल बेहद कम मात्रा में करें। यहां पढ़ें ओट्स उपमा की रेसिपी -

सामग्री -

2 कप क्विक कुकिंग रोल्ड ओट्स
3 टी-स्पून तेल
1 टी-स्पून हल्दी पाउडर
1 टी-स्पून सरसों
1 टी-स्पून उड़द की दाल
5 -6 किलो करी पत्ते
2 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च, टुकड़े की हुई
2 हरी मिर्च, बीच में से चीर दी हुई
1/2 कप बारीक कटा हुआ प्याज
1/4 कप बारीक कटा हुआ गाजर
1/4 कप हरा मटर
1 टी-स्पून चीनी
नमक , स्वादानुसार

सजाने के लिए
2 टी-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया

विधि -

एक नॉन-स्टिक पैन में 1 टी- स्पून तेल गरम किजिए और उसमें ओट्स और ½ टी-स्पून हल्दी पावडर डालकर उसे सूनहरा होने तक पकाए। ओट्स को निकालकर एक तरफ रख दीजिए। उसी पैन मे 2 टी-स्पून तेल गरम कीजिए और उसमें सरसों डाल दीजिए।

जब सरसों चटकने लगे, तब उड़द की दाल, करीपत्ते, लाल मिर्च और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर २ मिनट तक पकाइए। उसमें प्याज डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट या प्याज अर्ध-पारदर्शक होने तक पकाइए। उसमें गाजर, हरे मटर और बचा हुआ ½ टी-स्पून हल्दी पाउडर डालकर मध्यम आंच पर और २ मिनट तक पकाइए।

अब उसमें ओट्स का मिश्रण, चीनी और नमक डालकर, मिला कर मध्यम आंच पर १ मिनट, लगातार हिलाते हुए, पकाइए। उसमें १½ कप गरम पानी डाल कर, ढक्कन से ढ़क कर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाइए। हरे धनिए से सजाकर तुरंत परोसिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।