पालक खाने का एक और टेस्टी तरीका है पालक कचौरी। अगर आप कचौरी के शौकीन हैं और टेस्टी कचौरी देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है तो इस बार ट्रायकरें पालक कचौरी।
पालक खाने का एक और टेस्टी तरीका है पालक कचौरी। अगर आप कचौरी के शौकीन हैं और टेस्टी कचौरी देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है तो इस बार ट्रायकरें पालक कचौरी। यह बहुत ही स्वादिष्ट और खस्ता बनती है। यहां पढ़ें पालक कचौरी बनाने की रेसिपी -
सामग्री -
मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
तेल - 1/4 कप ( 60 ग्राम)
पालक प्यूरी - 1/3 कप (200 ग्राम पालक से बनी)
हरी मटर - 1 कप
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
हींग - 1/2 पिंच
अदरक पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए
विधि -
किसी बड़े प्याले में मैदा निकाल लीजिए इसमें 1/4 कप तेल ½ छोटी चम्मच नमक, पालक प्यूरी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए और थोडा़ सा पानी डालकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए। आटे को बहुत ज्यादा मसलना नहीं है। आटा को सिर्फ बाइंड कर लीजिए। आटा गुथ कर तैयार है, आटे को ढककर १५-२० मिनिट के लिए रख दीजिए। आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा। जब तक आटा सैट होकर तैयार होता है, तब तक कचौरी के लिए स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिए।
स्टफिंग के लिए मटर के दानों को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस कर तैयार कर लीजिए। पैन में २ टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए, तेल गरम होने पर जीरा डाल कर भूनें। जीरा भूनने पर इसमें हींग, धनिया पाउडर , हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर थोडा़ सा भून लीजिए। मसाला भून जाने पर इसमें दरदरे पीसे हुए मटर डाल दीजिए साथ ही नमक, सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मटर को ४-५ मिनिट भून लीजिए।
मसाले की नमी अच्छे से सूख गई है, कचौरी के लिए स्टफिंग बनकर तैयार है। स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए। आटा सैट होकर तैयार है इसे थोडा़ सा ठीक कर लीजिए। आटे से छोटी छोटी लोईयां तोड़ लीजिए। कचौरियां तलने के लिए कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिए।
एक लोई उठाइए और हाथ पर रखकर उसे उंगलियों की सहायता से बड़ा कर, कटोरी जैसा बना लीजिए। आटे की इस कटोरी में १ चम्मच स्टफिंग डाल दीजिए और आटे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह बन्द कर दीजिए, कचौरी को हाथ से दबा कर थोडा़ सा बढा़ दीजिए। (आप चाहें तो इसे बेलन की मदद से भी बेल सकते हैं) कचौरी को प्लेट में रख दीजिए। इसी तरह से सारी कचौरियां भरकर तैयार कर लीजिए।
कचौरियां तलने के लिए तेल को मीडियम गर्म ही कीजिए और भरी हुई कचौरी को मीडियम गरम तेल में डाल दीजिए, जितनी कचौरी एक बार कढ़ाई में आ जाए उतनी कचौरी कढ़ाई में डाल दीजिए और मीडियम धीमी आग पर तलिए, कचौरियां जब फूल कर तैरने लगे और नीचे की ओर से थोड़ी सिक जाए तब उन्हें पलट दीजिए, कचौरियों को पलट-पलट कर ग्रीनिश ब्राउन होने तक तल लीजिए। कचौरियों को प्लेट में निकाल कर रख लीजिए। सारी कचौरियां इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिए।
गरमा गरम हरियाली कचौरी को हरे धनिए की चटनी, टमौटो सॉस या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिए और खाइए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।