इंडियन रीजनल

छोले के साथ परोसें पनीर भटूरा

पनीर भटूरा छोले या आलू की सब्जी के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसे आप किसी भी त्योहार पर बना सकते हैं, या फिर डिनर के समय खा सकते हैं।

3 min read
Aug 05, 2018
paneer bhatura

पनीर भटूरा छोले या आलू की सब्जी के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसे आप किसी भी त्योहार पर बना सकते हैं, या फिर डिनर के समय खा सकते हैं। इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन इनका स्वाद आपकी सारी थकान दूर कर देगा। यहां पढ़ें पनीर भटूरे की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

डिनर में बनाएं पालक पनीर बिरयानी

भटूरे का आटा लगाने के लिए
मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
सूजी - 30 ग्राम (1/4 कप)
दही - 50 ग्राम (1/4 कप)
बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
नमक - स्वादानुसार (1/2 छोटी चम्मच)
चीनी - 1 छोटी चम्मच
तेल - भटूरे तलने के लिए
पनीर की पिठ्ठी तैयार करने के लिए
पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप कद्दूकस किया हुआ)
नमक - स्वादानुसार ( 1/4 छोटी चम्मच)
हरी मिर्च - 1 (छोटी छोटी बीज हटा कर कतर लीजिए)
अदरक - आधा इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ (यदि आप चाहें)
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
हरा धनिया - एक टेबल स्पून (बारीक कतर हुआ)

विधि -

भटूरे का आटा लगाएं
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिए। हाथ से मैदा को इधर उधर करके बीच में जगह बनाइए, इस जगह में दही, बेकिंग सोडा, नमक, एक टेबल स्पून तेल और चीनी डालिए, हाथ से इन सबको इसी जगह अच्छी तरह मिलाइए। गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिए, आटे को गर्मी के मौसम में 5 घंटे के लिए और सर्दी के मौसम में १०-१२ घंटे के लिए गरम स्थान पर ढककर रख देंगे। अगर जल्दी है तो आटे को 1 घंटे भी रख कर भटूरे बना सकते हैं।

पनीर की पिठ्ठी बनाएं
पनीर को कद्दू कस कर लीजिए, कद्दूकस किए हुए पनीर में नमक, हरी मिर्च,गरम मसाला और हरा धनिया मिलाइए। पनीर की पिठ्ठी भटूरे में भरने के लिए तैयार है।

भटूरे बनाएं
आटे से बराबर आकार के 8 गोले बना लीजिए।

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिए, आटे का एक गोल उठाइए, हाथ से दबा कर बड़ा कीजिए, इसमे उंगलियों की सहायता से थोड़ी गहराई बनाइए, इस गहराई में पनीर की पिठ्ठी की एक या डेड़ चम्मच डालिए, आटे को चारों ओर से उठा कर बन्द कीजिए, पिठ्ठी भरे हुए गोले को हाथ से हलका हल्का दबाब देकर बड़ा कीजिए, सूखे मैदा में लपेट कर, चकले पर रखिए और ओवल आकार देते हुए थोड़ा दबाब देते हुए मोटा बेलिए।

कढ़ाई में तेल गरम हो गया है, चैक कर लीजिए ( आटे का थोड़ा टुकड़ा तोड़ कर, दबाकर डालिए, यदि यह टुकड़ा जल्दी ही कढ़ाई के तले से ऊपर उठकर फूलकर तैरने लगे, तो आपका तेल भटूरे तलने के लिए पर्याप्त गरम है )। बेला हुआ भटूरा गरम तेल में डालिए, कलछी से दबा दबा कर फुलाएं और हल्का ब्राउन होने तक तलकर, प्लेट जिसमें नैपकिन पेपर बिछा हो, तले हुए भटूरे निकाल कर रखिए। सारे भटूरे इसी तरह तैयार कीजिए।

भटूरे के साथ तो छोले ही चाहिये थे, लेकिन पहले से प्लानिंग न करने के कारण आज हम पनीर भरे भटूरे, आलू मटर मसाला जो हमने बना लिए है, के साथ परोसेंगे और खाएगंस्वाद बड़ाने के लिए चटनी और नींबू का अचार तो है ही।

आलू मटर मसाला

4-5 आलू कुकर में उबाले। एक कप मटर के दाने माइक्रोवेव में उबाल लिए। 3 टमाटर, थोड़ा सा अदरक 3 हरी मिर्च का पेस्ट बना लिया।
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डाला, गरम किया, आधा चम्मच जीरा डाला और 1 पिंच हींग डाल दी, जीरा तड़कते ही, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर और भुनते ही हरी मिर्च, अदरक टमाटर का पेस्ट डाल दिया, खूब भूना, उबले हुए मटर और उबले आलू छील कर तोड़े और मिला दिए। एक गिलास पानी भी डाल दिया, एक चम्मच नमक, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च डालकर, सब्जी को घोटा, उबाला तथा एक चौथाई चम्मच से थोड़ा कम गरम मसाला भी डाल दिया। सब्जी तो मिनटों में तैयार हो गई।
सब्जी को प्याले में निकाल,थोड़ा कतरा हुआ हरा धनिया डाल कर सजाया और लगा दिया टेबल पर। नाश्ता सभी ने बड़े मन से किया। पनीर भरे भटूरे, आलू मटर मसाला के साथ सभी को बड़े पसन्द आए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

लौकी के गट्टे की सब्जी बनती है बहुत ही लाजवाब
Also Read
View All