इंडियन रीजनल

बच्चों को टिफिन में दें पनीर कुलचा

बच्चों को रोजाना टिफिन में कुछ अलग चाहिए होता है। रोजाना रोटी सब्जी उन्हें बोर करती है
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2017, 3:00 PM IST
Paneer Kulcha
Paneer Kulcha

बच्चों को रोजाना टिफिन में कुछ अलग चाहिए होता है। रोजाना रोटी सब्जी उन्हें बोर करती है। आप चाहें तो उन्हें टिफिन में पनीर कुलचा दे सकते हैं। पनीर की स्टफिंग इसकी न्यूट्रीशियन वैल्यू को बढ़ा देती है। आप चाहें तो पनीर कुलचा के साथ छोले की सब्जी या फिर आलू की सब्जी दे सकते हैं या फिर टोमेटो कैचप या साल्सा सॉस भी दे सकते हैं। वहीं अगर आपका बच्चा अचार के साथ पनीर कुलचा पसंद करे तो उसे अचार के साथ भी दे सकते हैं। यहां पढ़ें पनीर कुलचा बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

आटा के लिए -

मैदा - 2 कप
बेकिंग पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
दही - 2 छोटा चम्मच
चीनी - एक छोटा चम्मच चीनी
तेल - 2 बड़े चम्मच

भरावन के लिए -

पनीर - 2 कप
ताजा धनिया कटा हुआ - 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च कटी हुई - 2
काला नमक - 1/4 छोटा चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच

यूं बनाएं -

आटे तैयार करने के लिए सारी सामग्री मिलाएं। पर्याप्त पानी से गूंथ लें और 15-20 मिनट तक रखें। भरावन के लिए सारी सामग्री मिलाएं और एक तरफ रखें। आटे को समान भाग में विभाजित करें और प्रत्येक भाग को एक बॉल का आकार दें। प्रत्येक बॉल को एक सर्कल में रोल करें, भरें और इसे अच्छी तरह से बंद करके बेलें। अच्छी तरह सिकने तक ग्रिल करें। घी या मक्खन लगाएं और ठंडा करके टिफिन में रखें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।