
सूजी में डलने वाली सब्जियों के अलावा खासतौर पर मीठा नीम हृदय के कार्य को दुरुस्त रखता है। हर उम्र वर्ग के लोग इसे ले सकते हैं।
सामग्री -
बारीक कटे प्याज और टमाटर
स्वाद के अनुसार कटी हुई हरी मिर्च
देसी घी
एक कटोरी सूजी
एक चम्मच उड़द व चने की दाल कुटी हुई
मीठी नीम की पत्तियां
मूंगफली के दाने
हरा धनिया
विधि -
कढाही में सूजी एक-डेढ़ चम्मच घी से सेक लें। माध्यम आंच पर इसे धीरे-धीरे सेकें। हल्का भूरा होने के बाद इसे अलग बाउल में निकालें। इसके बाद कढाही में थोड़ा तेल गर्म कर इसमें आधी चम्मच राई, उड़द-चने की दाल कुटी हुई डालकर प्याज व स्वाद के अनुसार नमक और मूंगफली के दाने हल्का भूरे होने तक सेकें। अब इसमें टमाटर, हरी मिर्च, मीठा नीम, हल्दी मिलाने के बाद भुनी हुई सूजी मिक्स करें। इसमें गर्म पानी डालकर सूजी फूलने तक इसे चमचे से चलाते रहें ताकि गुठले न पड़ें। अच्छे से पकने के बाद इसे प्लेट में निकालकर सर्व करें।
शरीर को अंदरुनी रूप से साफ रखेंगी ये बॉल्स
हरी मिर्च, हरा धनिया और हरी शिमला मिर्च में ऐसे तत्त्व होते हैं जो शरीर से विषैले तत्त्व बाहर निकालने में मदद करते हैं।
सामग्री -
एक कटोरी उबले कॉन्र्स
एक कटोरी सूखी ब्रेड का चूरा
बारीक कटी शिमला मिर्च
हरा धनिया
हरी मिर्च
आधी कटोरी मैदा व पानी का घोल
उबले आलू
मेयोनीज
थोड़ी चीज
विधि -
एक बाउल में आलुओं को मैश कर लें। इसमें उबले कॉन्र्स, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरे धनिए की पत्तियां, नमक और घिसी हुई चीज को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। हथेलियों से इस मिश्रण की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। इन बॉल्स को मैदा-पानी के घोल में डिप करने के बाद ब्रेड के चूरे में रैप कर लें। अब एक पैन में तेल डालकर इन बॉल्स को मध्यम आंच पर तल लें। इन्हें हल्का भूरा होने तक डीप फ्राई कर लें। इसके बाद इन्हें सर्विस प्लेट में निकालने के बाद मेयोनीज और टोमेटो केचअप के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।